एजुकेशन

Haryana Board 2025: हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए कम दिनों में कैसे करें तैयारी? क्या चाहिए पासिंग मार्क्स, जानें सब कुछ

Haryana Board 2025 Exam Tips: हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 इस महीने 27 फरवरी से शुरू हो रही है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं तो जाने क्या रहेगा पासिंग मार्क्स, और तैयारी में किस बात का रखें विशेष ध्यान, यहां पांच रामबाण टिप्स बताए गए हैं।

Image

हरियाणा बोर्ड 2025 की तैयारी के टिप्स

Board Exam Tips and Tricks: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं इस महीने 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं तो जाने महज कुछ दिनों में तैयारी कैसे करें, क्या रहेगा पासिंग क्राइटेरिया, कब से कब तक चलेंगी परीक्षाएं इत्यादि। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने डेटशीट जारी करने के बाद उसे रिवाइज भी किया था, जिसके बाद कुछ पेपर को आगे पीछे शिफ्ट कर दिया गया। हम इस लेख में हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 से जुड़ी सभी जानकारी देखेंगे। इसके अलाव यहां पांच रामबाण टिप्स भी बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2025, Haryana Board 2025 Class 10

  • रिवाइज डेट शीट के अनुसार, 10वीं हिंदी की परीक्षा जो 28 फरवरी 2025 को होने वाली थी, अब 7 मार्च को होगी।
  • सोशल साइंस की परीक्षा जो 5 मार्च को निर्धारित थी, वो 17 मार्च को होगी।
  • मैथ्स की परीक्षा जो 7 मार्च को होने वाली थी, अब 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
  • आखिर में 'लैंग्वेज' जो 17 मार्च को आयोजित होनी थी उसे 5 मार्च 2025 को कराया जाएगा।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2025, Haryana Board 2025 Class 12

  • रिवाइज डेट शीट के अनुसार, कैमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा 12 मार्च को होनी थी, लेकिन अब 15 मार्च को होगी।
  • पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा, जो 15 मार्च को होनी थी, उसे 12 मार्च को शिफ्ट कर दिया गया है।
  • मैथ्स की परीक्षा जो 18 मार्च के लिए निर्धारित थी, उसे 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
  • आखिर में, सोशियोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा 18 मार्च को होगी, जबकि पहले इसे 20 मार्च को कराया जाना था।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कम दिनों में कैसे करें?, Haryana Board 2025 Preparation

  1. स्मार्ड स्टडी करनी है तो बचे दिनों के लिए प्लान बनाइये, जो सब्जेक्ट स्ट्रॉन्ग है उस पर रिवीजन में ध्यान दें, बाकियों को अच्छे से पढ़ने के लिए सीनियर, माता पिता, या ग्रुप स्टडी का सहारा लें।
  2. सैंपल पेपर्स का अभ्यास ज्यादा से ज्यादा करें, इससे आप आने वाले सवालों की पैटर्न से परिचित हो सकेंगे।
  3. जो भी हर दिन पढ़ें उसका रिवीजन किए बगैर किताब न रखें। जो पहले से आता है, उसका भी रिवीजन करें।
  4. दिन कम हैं, लेकिन अभी भी नोट्स बनाकर पढ़ाई की जा सकती है, ऐसे में आज से नोट्स बनाना शुरू करें।
  5. पॉश्चर बदलते रहें, करीब 7 घंटे की नींद लें, अच्छे से अच्छा खाएं पिएं, ताकि आप शरीर व दिमाग स्वस्थ रहें, और सारा ध्यान पढ़ाई पर रहे।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पासिंग मार्क्स, Haryana Board 2025 Passing Marks

छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी व प्रैक्टिकल परीक्षा में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इस दौरान थ्योरिटल सभी पेपर्स में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article