एजुकेशन

ऐसे चेक करें UPSC CDS 2 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड लिंक, upsc.gov.in पर हुआ जारी

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 21, 2023, 06:06 PM IST

UPSC CDS 2 Result Released: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स का पालन करके यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम को चेक कर सकते हैं। यहां पर डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट डाउनलोड के स्टेप्स को भी देख सकते हैं।

Image

UPSC CDS 2 रिजल्ट

UPSC CDS 2 Result Download: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 21 अप्रैल 2023 को यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट 2022 को घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

कुल 204 (146 + 43 + 15) उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू या व्यक्तित्व परीक्षण के दौर को पास किया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

UPSC CDS 2 फाइनल रिजल्ट 2022 जारी: ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर UPSC CDS 2 फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक को क्लिक कर लें।

एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पेज को डाउनलोड करके आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी सेव कर लें।

सरकार की ओर से सूचित वैकेंसी की संख्या भारतीय सैन्य अकादमी के लिए 100, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल कार्यकारी शाखा के लिए 22 और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद के लिए 32 है। इस बारे में ज्यादा संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article