एजुकेशन

सर्जन बनने का सपना है? जानें MBBS के बाद कौन-सी डिग्री और कितने साल की पढ़ाई जरूरी

How To Become Sergeon In India: यदि आप भी 12वीं के बाद मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सर्जन बनना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं कि इसके लिए कौन कौन सी डिग्री चाहिए होगी और कितना समय लगता है।

Image

How To Become Sergeon In India: कैसे बनते हैं सर्जन डॉक्टर

How To Become Sergeon In India: अगर आपका भी सपना ऑपरेशन थिएटर में मरीजों का सफल इलाज करना है तो इसके लिए डॉक्टर बनना ही काफी नहीं होता है। इसके लिए आपको कई चरणों की मेडिकल ट्रेनिंग पूरी करनी पड़ती है। यही कारण है कि सर्जन बनना काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इसके लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम (बायोलॉजी) विषय के बाद एमबीबीएस (MBBS) और एमएस (MS - Master of Surgery) की डिग्री पूरी करनी होती है। ऐसे में यदि आप भी 12वीं के बाद मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सर्जन बनना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं कि इसके लिए कौन कौन सी डिग्री चाहिए होगी और कितना समय लगता है।

12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो के साथ

सर्जन बनने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषयों से पास करना होगा। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट क्वालीफाई करना होगा। इस परीक्षा के आधार पर सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें अलॉट की जाती हैं।

कैसे बनते हैं सर्जन

कैसे बनते हैं सर्जन

How To Become Sergeon In India: MBBS की डिग्री अनिवार्य

बता दें MBBS का फुलफॉर्म बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (Bachelor Of Medicine And Bachelor Of Sergery) होता है। इस कोर्स की अवधि भारत में 5.5 साल की होती है। यहां छात्रों को शरीर रचना (Anatomy), शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology), रोग विज्ञान (Pathology), फार्माकोलॉजी और विभिन्न क्लीनिकल विषयों को पढ़ाया जाता है।

How To Become Sergeon After MBBS: मास्टर ऑफ सर्जन के लिए ये कोर्स जरूरी

एमबीबीएस के बाद आपको नीट पीजी की परीक्षा क्वालीफाई करना होगा। इस परीक्षा के आधार पर आप मास्टर ऑफ सर्जरी के लिए सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। बता दें यह कोर्स 3 साल का होता है। यहां छात्रों को ऑपरेशन करने की तकनीक, आधुनिक सर्जिकल प्रक्रियाओं और मरीजों के इलाज का प्रशिक्षण दिया जाता है। फिर चाहें तो आप इसके बाद आप चाहें तो किसी खास अंग के लिए एमएच (MCh) सुपर-स्पेशलाइजेशन भी कर सकते हैं। यह कोर्स पूरा करने के बाद आप एक योग्य जनरल सर्जन के रूप में काम शुरू कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article