Holi Poem, Shayari in Hindi 2024 (होली पर हिन्दी कविता): होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस दिन बच्चें बड़े सभी एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं। वहीं, घर पर तरह-तरह की मिठाइयां व पकवान बनाए जाते हैं। हिंदु पंचांग के अनुसार, होली का त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 25 मार्च (Holi 2024 Date) को मनाया जाएगा। वहीं, एक दिन पहले यानी 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।
कविता सुनाकर जीतें दिल
होली के कुछ दिन पहले स्कूलों और कॉलेज में भी यह त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर स्टूडेंट्स व टीचर भी एक दूसरे को रंग लगाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ ही तरह तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। रंगो के इस उत्सर पर आप भी कोई कविता या शायरी (Holi Par Hindi Kavita) सुनाकर लोगों का दिल जीत सकते हैं।
Holi Poem in Hindi 2024: होली पर छोटी कविता
जाओ तुम बगिया में जाओ। रंग-बिरंगे फूल ले आओ।
बनाएंगे हम फूलों के रंग। फिर खेलना तुम सबके संग।
रंगों पे खरचोगी पैसे। जोड़े तुमने जैसे तैसे।
उसका कोई उपयोग न होगा। उलटे यह नुकसान ही होगा।
चलो अनाथालय में जाएँ। भूखे बच्चों को खिलाएं।
Holi Par Kavita 2024: होली पर हिन्दी कविता
होली का है हंगामा , उड़ता है लाल गुलाल।
इधर उधर सब दौड़ रहे हैं,तेज हो गई है चाल।
दादी जी पर रंग है डाला, तो आ जाएगा भूचाल।
वो भी भागी ले पिचकारी, हो गया न आज कमाल।
Short Holi Poem 2024: होली पर आसान कविता
रंगो का त्योहार है होली। खुशियों की बौछार है होली।
लाल गुलाबी पीले देखो। रंग सभी रंगीले देखों।
पिचकारी भर भर ले आते। इक दूजे पर सभी चलाते।
होली पर अब ऐसा हाल । हर चेहरे पर आज गुलाल।
आओ यारो इसी बहाने। दुश्मन को भी चले मनाने।
Holi Poem for Kids: बच्चों के लिए कविता
आई होली आई होली, आई होली रे
रंग लगाओ ख़ुशी मनाओ, आई होली रे
खूब मिठाई और पिचकारी, आई होली रे
सबको बाटो खुशियाँ ही खुशियाँ,आई होली रे
आई होली आई होली, आई होली रे
रंग लगाओ ख़ुशी मनाओ, आई होली रे
होली पर इन प्यारी कविताओं को सुनकर लोग खुशी से झूम उठेंगे।
