एजुकेशन

Himachal Pradesh School Closed: भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद, जारी हुआ ‘ऑरेंज’ अलर्ट

Himachal Pradesh School Closed Tomorrow: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और ऊना, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं। अधिकारियों ने 20 अगस्त 2025 को यह जानकारी दी।

Image

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद

Himachal Pradesh School Closed News: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और ऊना, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं। अधिकारियों ने आज 20 अगस्त 2025 को यह जानकारी दी। ऊना के अंब और गगरेट अनुमंडलों में एहतियात के तौर पर शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। (Himachal Pradesh School Closed News Today) कुल्लू के मनाली और बंजार व मंडी जिले के इलाकों में अचानक आई बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं।

अचानक आई बाढ़

कुल्लू के शास्त्री नगर में नाले में अचानक आई बाढ़ से घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, कुल्लू नगर परिषद के अध्यक्ष महंत गोपाल दास ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सब डिवीजन मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सोमवार रात बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ की वजह से मंडी जिले के सिलभुधानी गांव में एक पैदल पुल बह गया।

भुबू, कुंगरी और संबद्ध नदियों में हलचल

बयान में कहा गया कि जिले के भुबू, कुंगरी और संबद्ध नदियों में भी हलचल देखी जा रही है, जिसके कारण छात्रों की सुरक्षा के लिए गांव के स्कूलों को बुधवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया।

राज्य आपात परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि बुधवार सुबह राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 362 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं। इनमें मंडी जिले की 183 और निकटवर्ती कुल्लू जिले की 105 सड़कें शामिल हैं।

ऊना में सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 19 अगस्त शाम से राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऊना के भरवाईं में सबसे अधिक 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद देहरा गोपीपुर में 63.4 मिमी, पालमपुर में 60.4 मिमी, गुलेर में 60 मिमी, सोलन में 56 मिमी, बिलासपुर में 50.8 मिमी और जुब्बड़हट्टी में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

‘ऑरेंज’ अलर्ट हुआ जारी

स्थानीय मौसम कार्यालय ने 24 से 26 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर 23 अगस्त को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। (भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article