HBSE Board Result 2026 : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा जल्द ही HBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 और HBSE हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड सबसे पहले 12वीं HBSE का रिजल्ट घोषित करेगा। इसके बाद HBSE 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2026 की संभावित तारीख 12 से 15 मई के बीच है। छात्र HBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 bseh.org.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। इसके बाद ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
कब से कब तक हुए थे एग्जाम ?
छात्र जरूरी डीटेल्स के साथ लॉग इन करके अपने हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। HBSE 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं। कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थीं। HBSE कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में कुल 5,66,411 छात्र शामिल हुए थे।
HBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे कैसे देखें? HBSE 10th-12th Result :
हरियाणा बोर्ड 2026 के नतीजे इन स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं -
- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कीवेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर, रिजल्ट का लिंक ढूंढें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- फिर 'Education' सेक्शन में जाकर 'Board of School Education, Haryana' चुनें।
- अब 'Class X/XII Marksheet' के विकल्प पर क्लिक करें।
- लास्ट में अपना आधार नंबर और रोल नंबर दर्ज कर अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित करें।
डिजिलॉकर से कैसे देखें अपना रिजल्ट ?
HBSE हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 और HBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 DigiLocker और SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है। DigiLocker के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए, छात्रों को जरूरी जानकारियों के साथ एक अकाउंट बनाना होगा।
आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
