एजुकेशन

HBSE 10, 12 Board Result Date 2023: इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, छात्र रोल नंबर के साथ रहें तैयार

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 19, 2023, 09:35 AM IST

HBSE 10, 12 Board Result Date 2023: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च, 2023 को संपन्न हुई थी। उम्मीद है कि बोर्ड मई 2023 में एचबीएसई कक्षा 12 के परिणाम घोषित करेगा। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2023 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

Image

HBSE 10, 12 Board Result Date: हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट।

Photo : iStock

HBSE 10, 12 Board Result Date 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा जल्द ही हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। जिन छात्रों ने हरियाणा बोर्ड (HBSE) के कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा दी हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से बोर्ड के परिणाम देख सकेंगे। हरियाणा बोर्ड (Haryana Board 10th, 12th Result 2023) ने 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। माना जा रहा है कि रिजल्ट अगले महीने यानी मई में घोषित हो सकता है।

छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (Haryana Board 10th, 12th Result 2023) जारी होने के बाद देख सकेंगे। इसके अलावा हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट आप डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक कर पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 2,63,409 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड के परिणाम घोषित करने के साथ छात्रों के प्रदर्शन के बारे बोर्ड विस्तार से जानकारी देगा।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च, 2023 को संपन्न हुई थी। उम्मीद है कि बोर्ड मई 2023 में एचबीएसई कक्षा 12 के परिणाम घोषित करेगा। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2023 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। हरियाणा कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता है। बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1 : हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 : कक्षा 12वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 : दिए गए परिणाम लिंक में रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4 : कक्षा 12 का रिजल्ट दिखेगा।

स्टेप 5 : हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट डाउनलोड करें।

पिछले साल हरियाणा बोर्ड के 12वीं का पासिंग प्रतिशत 87.08 फीसदी दर्ज किया गया था, जबकि 10वीं प्राइवेट स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 88.21 फीसदी और सरकारी स्कूलों का 63.54 फीसदी रहा। वहीं इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का पासिंग प्रतिशत 90 फीसदी से अधिक होने की संभावना है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article