एजुकेशन

NMMS Haryana 2024 Admit Card 6 नवंबर को होगा जारी, जानें कब से है परीक्षा

NMMS Admit Card 2024 25 Download: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 6 नवंबर, 2024 को हरियाणा NMMSS एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार scertharyana.gov.in से NMMS Admit Card 2024 25 Download कर सकेंगे।

Image

NMMS Haryana 2024 Admit Card 6 नवंबर को होगा जारी

NMMS Admit Card 2024 25 Download: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 6 नवंबर, 2024 को हरियाणा NMMSS एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड लिंक scertharyana.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।

NMMS Haryana 2024 Exam Date

हरियाणा NMMSS परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर, 2024 को किया जाएगा। NMMS Haryana 2024 Exam में दो भाग होंगे- भाग 1 मानसिक क्षमता परीक्षण है, और भाग 2 शैक्षणिक क्षमता परीक्षण है। भाग I में तर्क, विश्लेषण और संश्लेषण से एक-एक अंक के 90 प्रश्न होंगे। भाग 2 में विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान से 90 प्रश्न होंगे।

उम्मीदवार अपना आधार नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें

NMMS Admit Card 2024 25 Download करने का तरीका

  • बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NMMS Admit Card 2024 25 Link पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

बोर्ड नेत्रहीन/ विकलांग उम्मीदवारों को एक लेखक की सुविधा प्रदान करेगा जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, और जिनकी विकलांगता मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र में 40 प्रतिशत या उससे अधिक प्रमाणित की गई है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article