एजुकेशन

HPSC Haryana HCS Vacancy 2026: जारी हुआ हरियाणा सिविल सेवा भर्ती HCS का नोटिफिकेशन

HPSC Haryana HCS Vacancy 2026 Notifcation Released: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा सिविल सर्विसेज परीक्षा (एचसीएस ) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकत हैं।

Image

HPSC Haryana HCS Vacancy 2026 Notifcation: जारी हुआ हरियाणा सिविल सेवा भर्ती का नोटिफिकेशन

HPSC Haryana HCS Vacancy 2026 Notifcation Released: हरियाणा एचसीएस नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Haryana HCS Vacancy 2026 Notifcation) खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा सिविल सर्विसेज परीक्षा (एचसीएस ) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकत हैं। यहां आवेदन के लिए 6 फरवरी को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2026 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए डीएसपी से लेकर तहसीलदार तक कुल 102 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

HPSC Haryana HCS Vacancy 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत एचसीएस के कुल 24 पद, एईटीओ के 22 पद, डीएसपी के 8 पद और ट्रेजरी मैनेजर के 7 व ए क्लास नायब तसीलदार के 5 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

HPSC Haryana HCS Vacancy 2026: ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HPSC HCS Vacancy 2026 Notification लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतानक कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

HPSC Haryana HCS Qualification, Age Limit: हरियाणा एचसीएस के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

यहां आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 वर्ष अनिवार्य है। इसके अलावा यहां सरकारी नियमों के तहत अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

HPSC Haryana HCS Exam Date 2026: हरियाणा एचसीएस के लिए कब होगी परीक्षा

हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से एचसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा 27 जून से 29 जून 2026 तक निर्धारित होगी। वहीं इंटरव्यू अगस्त और सितंबर 2026 तक होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article