एजुकेशन

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ओवर एज हुए युवाओं को पुलिस भर्ती में राहत, आयु में तीन साल की मिलेगी छूट

Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में ओवर एज हुए युवाओं को बड़ी राहत दी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का निर्णय लिया है।

Haryana Police Constable Recruitment

Haryana Police Constable Recruitment

Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में ओवर एज हुए युवाओं को बड़ी राहत दी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा। यह छूट CET परीक्षा में तीन साल की देरी और पिछली भर्तियों के रद्द होने के कारण दी गई है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर खुद इसकी जानकारी साझा की।

हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के अध्यक्ष हिम्मत सिंंह ने जानकारी दी कि सीईटी 2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आयोग को पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 03 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है, जिनके लिए वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से सीईटी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी, तथा वर्ष 2025 में पुनः सीईटी परीक्षा आयोजित की गई। यह आयु छूट योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आप सभी अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा हेतु हार्दिक बधाई।

हरियाणा पुलिस में बंपर भर्ती

हरियाणा पुलिस में पुरुष कॉन्स्टेबल के 4500, महिला कॉन्स्टेबल के 600 और जीआरपी में कॉन्स्टेबल के 400 पदों की भर्ती के लिए 11 जनवरी को आनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। अंतिम तिथि 25 जनवरी है। आयु की गणना एक जनवरी 2026 के आधार पर होनी प्रस्तावित है, जिस दिन एचएसएससी ने भर्ती विज्ञापन निकाला था।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिस प्रकार से अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लिया है वह सराहनीय है। अब तक 137533 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है जिसमें से 78924 अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट/फाइनल सबमिट भी कर लिया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article