GUJARAT Board Result 2025 News in Hindi: पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट को लेकर एक खबर वायरल हो रही थी, जिसमें बताया गया था कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा 2025 का परिणाम 15 अप्रैल को upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा,हालांकि यूपी बोर्ड के अधिकारी ने यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की तारीख और समय पर भ्रम को दूर करते हुए एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम ने भी अपने पाठको को बताया था कि ये फर्जी खबर है, अब इसी तरह गुजरात बोर्ड रिजल्ट डेट को लेकर फर्जी खबर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, जीएसईबी 12वीं साइंस और GUJCET 2025 Result Date 17 अप्रैल है। इस खबर के अनुसार, GUJCET 2025 Result Date Gujarat Board की घोषणा सुबह 9 बजे की जाएगी। आपको बता दें, यह खबर पूरी तरह से फर्जी है।
फर्जी निकली गुजरात बोर्ड रिजल्ट डेट की खबर
चूंकि गुजरात बोर्ड रिजल्ट की सूचना तेजी से वायरल हो रही है, ऐसे में गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने ऑनलाइन प्रसारित एक फर्जी प्रेस विज्ञप्ति का खंडन किया गया है, जिसमें दावा किया गया कि GSEB Class 12वीं Science Stream और GUJCET 2025 Result 17 अप्रैल 2025 को सुबह 9 बजे जारी किए जाएंगे।
देखें आधिकारिक ऐलान
बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में साफ कर दिया है कि GSEB की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है। साथ ही बोर्ड ने यह भी कहा कि परिणाम तारीख और उससे संबंधित जानकारी केवल गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी की जाएगी।
GUJARAT Board 2025 Result Date Class 10 या GUJARAT Board 2025 Result Date Class 12 को लेकर जैसे ही सूचना आएगा, सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर आपको बताया जाएगा।
GUJCET 2025 Result Date Expected
GUJARAT Board Result 2025 Kab Aayega: अनुमानित तिथि अप्रेल 2025 है, इसी महीने कभी भी GUJARAT Board 2025 Result की घोषणा की जा सकती है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार जीएसईबी की वेबसाइट (GUJCET 2025 Result Website) www.gseb.org और gujcet.gseb.org पर से अपना स्कोर देख सकेंगे।
