जारी हो गया गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट, देखें मीडियम वाइज पास पर्सेंटेज
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) आज यानी 11 मई 2024 , शनिवार को सुबह 8 बजे एसएससी यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित हो (GSEB 10th Result) गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम चेक (Gujarat Board SSC Result) कर सकते हैं। यहां स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज (Gujarat Board 10th Result) कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष ने जारी किया है। इस दौरान जीएसईबी के वरिष्ठ पदाधिकारी व अन्य अधिकारीगण (GSEB SSC Result) मौजूद रहे। बोर्ड नतीजे जारी करने के साथ पासिंग पर्सेंटेज व टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। यहां फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
बता दें इस बार जेएसईबी गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च से 22 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अभ सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। पिछले साल यानी 2023 में 25 मई को रिजल्ट घोषित किया गया था। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रक्टिकल व थ्योरी में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। साथ ही छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनत मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 पर्सेंट से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। रिजल्ट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
GSEB Gujarat Board SSC 10th Result 2024 सबसे पहले gseb.org पर जाएं। यहां GSEB Gujarat Boad SSC 10th Result पर जाएंग। स्टूडेंट अपना Roll Number और Date Of Birth दर्ज करें। मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MAY 11, 2024 16:38 IST
Gujarat Board 10th Result 2024: फेल होने के बाद क्या करें?
गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट में अहमदाबाद में दलोद और तलगराडा में 100 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को योग्य माना जाएगा। जो लोग एक या दो विषयों में फेल हुए हैं उन्हें पूरक परीक्षा देनी होगी।
MAY 11, 2024 15:36 IST
Gujarat Board 10th Result 2024 LIVE: कितना रहा रिजल्ट?
गुजरात बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। इस वर्ष 82.56% फीसदी स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है।
MAY 11, 2024 14:40 IST
GSEB 10th Result 2024 LIVE: अहमदाबाद का रिजल्ट
गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट में अहमदाबाद में दलोद और तलगराडा में 100 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया है। इस प्रकार से इन जिलों ने राज्यभर में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।
MAY 11, 2024 14:01 IST
GSEB 10th Result LIVE: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
GSEB 10th Result LIVE इस बार जेएसईबी गुजरात बोर्ड एसएससी की परीक्षाएं 11 मार्च से 22 मार्च 2024 तक थी। एग्जाम के लिए कुल 4 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल थे।
MAY 11, 2024 12:05 IST
GSEB Gujarat Board SSC 10th Result LIVE: यहां देखें मीडियम वाइज पास पर्सेंटेज
गुजराती - 81.17% हिंदी - 75.90% मराठी - 77.99 अंग्रेजी - 92.52% उर्दू - 81% सिंधी - 88% उड़िया - 92.41%
MAY 11, 2024 11:56 IST
GSEB Gujarat Board SSC 10th Result LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
GSEB Gujarat Board SSC 10th Result LIVE बता दें गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ठीक 8 बजे जारी कर दिया गया है। वहीं 12वीं का रिजल्ट 9 मई 2024 को घोषित कर दिया गया था। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
MAY 11, 2024 11:08 IST
GSEB Gujarat Board SSC 10th Result LIVE: यहां समझें ग्रेडिंग सिस्टम
GSEB 10th Result LIVE बता दें इस बार गुजरात बोर्ड 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 82.56 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिसमें छात्राओ का पास पर्सेंटेज 86.69% और छात्रों का पास प्रतिशत 79.12 प्रतिशत देखने को मिला है।
MAY 11, 2024 08:09 IST
GSEB 10th Result LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए ये जानकारी
GSEB 10th Result LIVE बता दें गुजरात बोर्ड एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा देगा। छात्र यहां अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। मार्कशीट में छात्रों का नाम, रोल नंबर, स्कूल कोड, स्कूल का नाम, डेट ऑफ बर्थ व अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।
MAY 11, 2024 08:03 IST
GSEB 10th Result LIVE: घोषित हुआ 10वीं का रिजल्ट
GSEB 10th Result LIVE गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया गया है।
MAY 11, 2024 07:56 IST
Gujarat Board 10th Result LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट
Gujarat Board की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
होमपेज पर जाकर GSEB Gujarat Board 10th Result 2024 दर्ज करें।
यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MAY 11, 2024 07:50 IST
Gujarat Board 10th Result LIVE: इतने नंबर जरूरी
Gujarat Board 10th Result LIVE गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा में यदि किसी छात्र के 2 से ज्यादा विषयों में 33 मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों को फेल माना जाएगा। साथ ही ध्यान रहे यहां प्रैक्टिकल व थ्योरी में भी अलग अलग पास होना अनिवार्य है। यदि इंटर्नल में कम मार्क्स आते हैं तो भी छात्रों को फेल माना जाएगा।
MAY 11, 2024 07:38 IST
GSEB SSC Result LIVE: ऐसे छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा
GSEB SSC Result LIVE बता दें गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा में यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में कम मार्क्स आ जाते हैं तो निराश होने की जरूरत (GSEB 10th Result) नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड दोबारा परीक्षा आयोजित करता है।
MAY 11, 2024 07:29 IST
Gujarat Board SSC Result LIVE: टॉपर्स को किया जाएसा सम्मानित
Gujarat Board SSC Result LIVE गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड एसएससी का रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर देगा। यहां टॉपर्स को बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद स्कूल स्तर पर भी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
MAY 11, 2024 07:15 IST
GSEB Gujarat Board SSC Result LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए ये जानकारी
GSEB SSC 10th Result चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दी गई निम्नलिखित जानकारी दर्ज करना होगा।
रोल नंबर
डेट ऑफ बर्थ
स्कूल कोड
स्कूल का नाम
MAY 11, 2024 06:36 IST
GSEB SSC 10th Result LIVE: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट
GSEB SSC 10th Result LIVE सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स (GSEB 10th Result) पर जाएं।यहां GJ10S टाइप करें।अब स्पेस देकर अपना रोल नंबर (GSEB SSC Result) दर्ज करें।फिर 58888111 पर भेजें।रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
MAY 11, 2024 06:31 IST
GSEB 10th Result LIVE: मार्कशीट पर ये जानकारी
रोल नंबर
स्टूडेंट का नाम
डेट ऑफ बर्थ
पिता का नाम
विषयवार मार्क्स
प्रैक्टिकल के मार्क्स
कुल मार्क्स
रिजल्ट का स्टेटस
MAY 11, 2024 06:15 IST
Gujarat Board 10th Result LIVE: जानें कितने ग्रेड पर कितने मार्क्स
A1 - 91 to 100 A2 - 81 to 90 b1 - 71 to 80 B2 - 61 to 70 C1 - 51 to 60 C2 -41 to 50 D - 33 to 40 E1 - to 31
MAY 11, 2024 06:15 IST
Gujarat Board 10th Result LIVE: पास होने के लिए इतने मार्क्स
Gujarat Board 10th Result LIVE गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनत मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी।
MAY 11, 2024 06:14 IST
GSEB 10th Result LIVE: यहां देखें सबसे पहले परिणाम
GSEB 10th Result LIVE गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट GSEB.org पर नतीजे उपलब्ध होंगे। स्टूडेंट यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।