GSEB Gujarat Board SSC 10th Result 2024: घोषित हुआ गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट, gseb.org से डाउनलोड करें मार्कशीट

GSEB, Gujarat Board SSC 10th Result 2024 Declared on www gseb org: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने एसएससी यानी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, वे gseb.org से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

GSEB, Gujarat Board SSC 10th Result 2024 Declared on gseb.org: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने एसएससी यानी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा एसएससी रिजल्ट की डेट और टाइम पहले ही बता दी गई है जिसके अनुसार 11 मई सुबह 8 बजे का छात्रों का इंतजार था। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, वे gseb.org से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और फिर रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 का 7.3 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है।

GSEB Gujarat Board SSC 10th result 2024

GSEB Gujarat Board SSC 10th result 2024

बता दें कि गुजरात बोर्ड द्वारा उन्हीं छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, जिन्हें सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त होंगे। बता दें कि गुजरात बोर्ड दसवीं की परीक्षा का आयोजन 11 से 22 मार्च 2024 के बीच किया गया था। परिणाम देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपना सीट नंबर डालना होगा। इससे पहले गुजरात बोर्ड 12वीं के नतीजों की घोषणा 9 मई को ही कर दी गई थी।

End of Feed