Goa Board HSSC Term 1 Answer Key 2023, GBSHSE Class 12th Answer Key 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) की ओर से एचएसएससी (HSSC) एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड ने आंसर की भी जारी की है।
Goa Board Class 12th Result 2023: नवंबर में हुई परीक्षा
गोवा बोर्ड एचएसएससी टर्म 1 परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया गया था। बोर्ड ने आज परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया है। इसके साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है। स्टूडेंट्स आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 25 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
How to download Goa Board HSSC Class 12th Result 2023
- सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर गोवा बोर्ड 12वीं टर्म 2 रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स गोवा बोर्ड एचएसएससी टर्म 2 रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Goa Board Exam Date Sheet 2023: टर्म 2 डेटशीट जारी
गोवा बोर्ड ने हाल ही में 12वीं टर्म 2 परीक्षा की डेटशीट जारी की है। जिसके अनुसार, परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 930 बजे से शुरू होगी। हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। बोर्ड एग्जाम से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
