एजुकेशन

GK Quiz: दुनिया के अनोखे देश जिनकी नहीं है कोई Army, जानें कैसे होती है सीमाओं की सुरक्षा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 11, 2023, 08:56 AM IST

GK Quiz in Hindi: हर देश के पास बाहरी सुरक्षा के लिए अपनी आर्मी होती है जो बॉर्डर पर तैनात रहती है लेकिन दुनिया में कुछ देश हैं जिनकी अपनी आर्मी नहीं है। यूपीएससी भी ये सवाल पूछ लेता है।

Image

Which Country do not have its own Army

GK Quiz in Hindi Which Country do not have its own Army: हर देश के पास बाहरी सुरक्षा के लिए अपनी आर्मी होती है जो बॉर्डर पर तैनात रहती है। देश को बाहरी दुश्मनों से सुरक्षित रखने के लिए हमें बल की आवश्यकता पड़ती है, जिसकी कमी आर्मी पूरी करती है लेकिन दुनिया में कुछ देश हैं जिनकी अपनी आर्मी नहीं है। यूपीएससी भी ये सवाल पूछ लेता है। कौन-से हैं ये देश और क्या है आर्मी न होने की वजह, जानने के लिए यह लेख पढ़ेंं। क्या आप सामान्य ज्ञान के इस सवाल का जवाब जानते हैं कि दुनिया का अनोखा देश जिसकी नहीं है कोई Army? दिमाग वाले आईएएस, यूपीएससी टॉपर भर इस सवाल का जवाब नहीं दे पाएंगे।

सही जवाब है आइसलैंड

आपको बता दें कि आइसलैंड ही वो देश है, जिसकी कोई आर्मी नहीं है। आइसलैंड के पास 1869 से अपनी आर्मी नहीं है। हालांकि, यह NATO का सक्रिय सदस्य है। इस देश ने अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका, नॉर्वे, डेनमार्क और अन्य नाटो सदस्यों के साथ समझौता किया हुआ है! आइसलैंड में अमेरिका, नॉर्वे, डेनमार्क और अन्य नाटो सदस्यों ने अपना बेस बनाया हुआ है।

मॉरिशस

इस देश के पास 1968 से कोई आर्मी नहीं है। मॉरिशस के पास अपनी मिलिट्री पुलिस है, जिसमें करीब 10,000 जवान काम करते हैं। आइसलैंड और मॉरिशस के अलावा कोस्टा रिका, मोनाको, पनामा, वानूआतू देशों के पास भी आर्मी नहीं है। मॉरिशस हिंद महासागर में एक द्वीप राज्य है, जहां 13 लाख निवासी रहते हैं। देश ने 1968 में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त की।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article