एजुकेशन

GATE 2027 Registration: गेट 2027 के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका कल, बिना लेट फीस ऐसे करें अप्लाई

GATE 2027 Registration: IITs, IISc संस्थानों प्रवेश के लिए और पीएसयू में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए गेट 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। उम्मीदवार को सलाह है कि समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Image

GATE 2027 Registration (Photo - AI/Newsroom Verified)

GATE 2027 Registration: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs, IISc) से उच्च शिक्षा हासिल करने और पीएसयू (PSUs) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और बिना लेट फीस (Late Fee) के साथ आवेदन की अंतिम तिथि बेहद करीब आ गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है, वे बिना किसी देरी के आधिकारिक GOAPS पोर्टल पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को लेट फीस का भुगतान करना होगा।

GATE 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 यानी रविवार की है। उम्मीदवारों के पास केवल अब एक दिन का समय बाकी रह गया है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर समय रहते प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम समय में होने वाली सर्वर डाउन और टेक्निकल दिक्कतों से बचनें के जल्दी से आवेदन करें।

लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि

बता दें कि बिना लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर है, लेकिन लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 है।

आसान स्टेप्स में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक GOAPS पोर्टल की वेबसाइट goaps.iitm.ac.in/login पर जाएं।

स्टेप 2 - 'New User? Register Here' बटन पर क्लिक कर अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 3 - प्राप्त नामांकन आईडी (Enrollment ID) और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शहर और GATE पेपर का चयन करें।

स्टेप 5 - अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर और वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

स्टेप 6 - अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल सबमिशन करें।

GATE स्कोर के लाभ

पीएसयू (PSUs) में सीधे भर्ती: IOCL, NTPC, ONGC, HPCL और BHEL जैसी देश की महारत्न और नवरत्न कंपनियां गेट स्कोर के आधार पर ही इंजीनियरों की सीधी भर्ती करती हैं।

M.Tech/Ph.D. के साथ स्टाइपेंड: आईआईटी या एनआईटी से एम.टेक या पीएचडी करने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार द्वारा ₹12,400 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता (Stipend) दी जाती है।

दो पेपर्स का विकल्प: उम्मीदवार चाहें तो निर्धारित कॉम्बिनेशन के आधार पर दो पेपर में भी शामिल हो सकते हैं, जिससे सफलता के अवसर बढ़ जाते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article