GATE 2025 Registration Apply Online: इंतजार हुआ खत्म! भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT रुड़की ने आज 28 अगस्त को GATE 2025 Registration Link को एक्टिव कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का इंतजार कर रहे थे, तो gate2025.iitr.ac.in के अलावा यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
GATE 2025 Registration Last Date
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT रुड़की ने GATE Registration लिंक 28 सितंबर तक के लिए खोला है, यदि आप इस तारीख तक पंजीकरण कर लेते हैं तो आपको लेट फीस नहीं देनी होगी।
GATE 2025 Registration start Date
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT रुड़की ने GATE Registration के लिए आज 28 अगस्त से लिंक को ओपन किया है। उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
GATE 2025 Registration Form
उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म भर लें, क्योंकि पिछले साल की संख्या को देखते हुए 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों के इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण करने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में पोर्टल पर कोई टेक्निकल दिक्कत आए उससे पहले आवेदन कर लें।
GATE 2025 Exam Date
IIT रुड़की 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को GATE 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। पिछले साल 6.5 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और कुल 30 GATE शाखाओं में से कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी में सबसे अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
GATE 2025 Registration Process via GOAPS
- GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट-gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- अब, GOAPS लिंक पर क्लिक करें और पूछे गए विवरणों के माध्यम से खुद को पंजीकृत/लॉगिन करें।
- जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के माध्यम से, लॉग इन करें और GOAPS पोर्टल पर पहुंचें।
GATE 2025 Registration Form भरें।- निर्धारित प्रारूप में दस्तावेज अपलोड करें और
GATE 2025 Registration Fees भरें। - आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म डाउनलोड करके इसका प्रिंट ले लें।
GATE 2025 परीक्षा में बहुविकल्पीय और संख्यात्मक उत्तर-प्रकार के प्रश्न शामिल हैं, उम्मीदवारों को परीक्षा समाप्त करने के लिए 3 घंटे मिलते हैं। यह CSE, EE, EC, ME और डेटा साइंस (DA) सहित 30 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा। गेट स्कोर का उपयोग आईआईटी, एनआईटी और अन्य शीर्ष सरकारी कॉलेजों में एमटेक प्रवेश के लिए किया जाता है।
