एजुकेशन

Ganesh Chaturthi 2025 Holiday: गणेश चतुर्थी कब है, जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

Ganesh Chaturthi 2025 Holiday (गणेश चतुर्थी 2025 होलीडे): गणेश चतुर्थी का पर्व इस साल 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) का पर्व भगवान गणेश के जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है जिसकी शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना से होती है। आइये जानते हैं कि क्या इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा?

Image

Ganesh Chaturthi 2025 Holiday (Photo: AI)

Ganesh Chaturthi 2025 Holiday (गणेश चतुर्थी 2025 होलीडे, गणेश चतुर्थी कब है): गणेश चतुर्थी का पर्व इस साल 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) का पर्व भगवान गणेश के जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व महाराष्ट्र में काफी धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों में भी इसे मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। नौ दिन बाद गानों और बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब, महासागर इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है। इस अवसर पर कई राज्यों में स्कूलों में अवकाश रहता है। आइये जानते हैं कि क्या इस दिन कहा कहां स्कूलों में अवकाश रहेगा?

Ganesh Chaturthi 2025 Date: गणेश चतुर्थी 2025 डेट

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से होगी। इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा। पंचांग विशेषज्ञों के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी।

Ganesh Chaturthi School Holiday in Maharashtra

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) पड़ रही है। महाराष्ट्र राज्य में समस्त स्कूल 27 अगस्त को बंद रहेंगे। इसकी जानकारी महाराष्ट्र स्कूल होलीडे कैलेंडर में दी गई है। ध्यान रखें कि गणेश चतुर्थी राष्ट्रीय अवकाश नहीं है।

Ganesh Chaturthi School Holiday in UP

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली राज्य के स्कूलों में अवकाश नहीं रहेगा। दिल्ली शिक्षा निदेशालय और यूपी शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर में इस दिन छुट्टी नहीं दी गई है। ऐसे में यूपी, दिल्ली राज्य के स्कूल खुलेंगे। कुछ प्राइवेट स्कूलों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर अवकाश जरूर रहेगा, लेकिन इसकी जानकारी प्राइवेट स्कूल ही अपने छात्रों को देंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article