कई आईएएस अधिकारी अपने काम के अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक अधिकारी से मिलवा रहे है।
कुछ समय पहले यूपी कैडर की आईएएस कृति राज ने घूंघट में रेड मारकर कृति राज ने पूरे अस्पताल प्रशासन के पसीने छुड़वा दिए थे। उस समय वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की एसडीएम थीं।
IAS ऑफिसर कृति राज मूल रूप से झांसी जिले की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई झांसी से ही हुई है। कृति राज ने झांसी के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी और उसके बाद जय एकेडमी, झांसी से उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास किया।
आईएएस कृति राज ने यूपीएससी परीक्षा में 106वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें कुल 986 अंक प्राप्त हुए थे। इसके बाद उनका चयन IAS सर्विस के लिए हुआ और उन्हें यूपी कैडर मिला।
कृति ने बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट और इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक के बाद कृति राज ने UPSC सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी।
वह फिरोजाबाद के एक सरकारी अस्पताल में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और खराब व्यवहार की शिकायतें मिलने पर छापा मारने पहुंची थीं।
हाल ही में योगी सरकार ने कृति राज को यूपी के उन्नाव जिले का सीडीओ बनाया है।