एजुकेशन

JEE NDA Free Coaching: फ्री में जेईई, एनडीए व दूसरी परीक्षाओं की कोचिंग करने का मौका, मेधावी स्कूली छात्रों के लिए विशेष पहल

JEE NDA Free Coaching: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार 2 जुलाई को कहा कि सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को जेईई, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए निशुल्क कोचिंग मिलेगी। यह प्रोजेक्ट छात्रों के लिए सफल रहा तो इसे प्रदेश भर में लागू किया जाएगा।

Image

हरियाणा में फ्री में जेईई, एनडीए व दूसरी परीक्षाओं की कोचिंग करने का मौका

JEE NDA Free Coaching: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि शिक्षा विभाग एनडीए, जेईई व दूसरी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग के लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को अनुभवी सरकारी स्कूल शिक्षकों द्वारा स्कूल के बाद कोचिंग प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ढांडा ने बुधवार को पंचकूला में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में भी जल्द ही नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इससे अभिभावकों को अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के बारे में जानकारी रखने में मदद मिलेगी और बच्चों के सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

खेलों के बारे में बात करते हुए ढांडा ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article