एजुकेशन

FMGE Admit Card 2025: जारी हुए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन जून सत्र के एडमिट कार्ड, Direct Link से करें डाउनलोड

FMGE Admit Card 2025 Release: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने आज, 22 जुलाई, 2025 को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून सत्र के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in जारी कर दिए हैं।

Image

FMGE Admit Card 2025 Releasd

FMGE Admit Card 2025 Download: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने आज, 22 जुलाई, 2025 को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट के साथ एक वैध पहचान पत्र अवश्य ले जाना चाहिए।

FMGE Admit Card 2025 Download कैसे करें?

उम्मीदवार हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं

चरण 2: FMGE Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें

चरण 3: उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड सबमिट करें

चरण 4: FMGE Admit Card 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा

चरण 5: परीक्षा के लिए डाउनलोड करें और सेव करें।

कब है परीक्षा?

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, FMGE 2025 जून सत्र की परीक्षा 26 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी।

FMGE एडमिट कार्ड 2025 इन जानकारी को क्रॉस चेक करना न भूलें

हॉल टिकट पर उल्लिखित महत्वपूर्ण विवरणों की सूची देखें:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन आईडी
  • जन्म तिथि
  • दिव्यांग व्यक्ति (हाँ/नहीं)
  • केंद्र कोड
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा हॉल में अंतिम प्रवेश

एफएमजीई (विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा) उन भारतीय नागरिकों की स्क्रीनिंग और लाइसेंस देने के लिए आयोजित की जाती है, जिन्होंने भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने से पहले विदेशी संस्थानों से अपनी चिकित्सा डिग्री (जैसे एमबीबीएस) पूरी की है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article