एजुकेशन

क्यों बंद हो गए FIITJEE के कई सेंटर, जानें कोचिंग टीचर्स को कितनी देता है सैलरी?

FIITJEE Coaching Center Shut Down Case: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षा में हर साल 20 से 25 लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं। JEE Main परीक्षा की तैयारी कराने वाली मशहूर कोचिंग FIITJEE का बड़ा घोटाला सामने आया है। FIITJEE ने अचानक अपने सेंटर्स बंद कर दिए हैं। इससे छात्रों को बड़ा झटका लगा है। इस कोचिंग में हजारों की संख्या में छात्र एडमिशन लेते हैं।

Image

FIITJEE कोचिंग

Photo : Twitter

FIITJEE Coaching Center Case: जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रसिद्ध संस्थान FIITJEE ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ कोचिंग सेंटर अचानक बंद कर दिए हैं। इन सेंटरों में दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी, भोपाल और पटना जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इसमें हजारों छात्रों ने दाखिला लिया है।

एक ओर जहां JEE Main के पहले सेशन की परीक्षा शुरू हो गई है। वहीं, देश की मशहूर कोचिंग सेंटर का अचानक बंद होना कई बड़े सवाल खड़े करता है। क्यों कोचिंग ने यह फैसला लिया? शिक्षकों की सैलरी का क्या मामला है? क्या कोचिंग ने कोई बड़ा घोटाला किया है? आइए कुछ सवालों के जवाब जानते हैं।

FIITJEE Coaching Center Shut Down Case: क्या है मामला?

FIITJEE ने अचानक अपने सेंटर्स बंद कर दिए, जिससे छात्रों को बड़ा झटका लगा है। फिटजी कोचिंग सेंटर्स का अचानक बंद होने पर घटनाक्रम मुख्य रूप से शिक्षकों को वेतन न मिलने के कारण हुआ है। कोचिंग सेंटरों के बंद होने से छात्रों और उनके अभिभावकों में असंतोष का माहौल है।

FIITJEE Post.

FIITJEE शिक्षकों की फीस

FIITJEE Teacher Salary: फिटजी में शिक्षकों की सैलरी पर विवाद

FIITJEE के कई शिक्षक लंबे समय से वेतन न मिलने की शिकायत कर रहे थे। इन समस्याओं के कारण कई शिक्षकों ने नौकरी छोड़ दी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा में शिक्षकों की व्यवस्था करने की कोशिश की गई थी हालांकि, यह प्रयास असफल रहा। इसके बाद, FIITJEE को इन सेंटरों को बंद करने का फैसला लेना पड़ा।

बिजनेस ट्रैक निकली वैकेंसी के अनुसार, फिटजी में शिक्षकों की भर्तियां चार पोस्ट पर होती है। इसमें गुड टीचर, वेरी गुड, एक्सीलेंट एक्स्ट्राऑर्डिनरी और ट्रांसफॉर्मेटिव टीचर की भर्तियां होती है। इसमें क्लास 6 से 8 तक के लिए गुड टीचर की सैलरी 0.10 करोड़, वेरी गुड टीचकर को 0.18 करोड़, एक्सीलेंट टीचर्स को 0.28 करोड़ और 0.55 करोड़ रुपये एक्स्ट्राऑर्डिनरी और ट्रांसफॉर्मेटिव टीचर्स के लिए है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article