UP Atal Scholarship Scheme: विदेश में पढ़ाई करना लाखों भारतीय छात्रों का सपना होता है, लेकिन अधिक फीस, रहने का खर्च और सीमित संसाधन अक्सर इस सपने के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बन (UP Atal Scholarship Scheme) जाती हैं। यही कारण है कि प्रतिभा और मेहनत होने के बावजूद छात्र आर्थिक कारणों से अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसरों से वंचित रह (Atal Bihari Vajpayee Scholarship Scheme) जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी विदेश से मास्टर्स डिग्री करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के चलते आपको पीछे हटना पड़ रहा है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। यहां हम यूपी में पढ़ रहे ग्रेजुएट छात्रों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी स्कॉलरशिप योजना लेकर आए हैं।
Atal Bihar Vajpayee Scholarship 2025: क्या है अटल बिहारी वाजपेयी स्कॉलरशिप योजना
बता दें अटल बिहारी वाजपेयी स्कॉलरशिप योजना एक ऐसी शैक्षिक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा, विशेष रूप से विदेश से मास्टर्स डिग्री प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसका मकसद उत्तर प्रदेश के होनहार छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई का मौका देना है ताकि वो लीडरशिप स्किल्स और ग्लोबल थिंकिंग सीख सकें। साथ ही यह योजना भारत और ब्रिटेन के बीच एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन को मजबूत करेगा।
UP Atal Scholarship Scheme 2026: स्कॉलरशिप में क्या क्या होगा शामिल
- ट्यूशन फीस
- एग्जामिनेशन फीस
- छात्र के रहने खाने का भत्ता
- ब्रिटेन आने जाने का किराया
Atal Bihar Vajpayee Scholarship Scheme: इस योजना का उद्देश्य
इस योजना के तहत हर साल यूपी के 5 बेस्ट स्टूडेंट्स को ब्रिटेन की टॉप यूनिवर्सिटीज में मास्टर डिग्री के लिए भेजा जाता है। यह मौका उन छात्रों के लिए होगा जो पढ़ाई में अव्वल हैं,लेकिन आर्थिक तंगी के चलते अपने सपनों को साकार नहीं कर पा रहे हैं। बता दें यह स्कीम 2025-2026 से शुरू होकर 2029 तक चलेगी।
Atal Bihar Vajpayee Scholarship Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
- भारत का नागरिक होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।
- भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।
- छात्र का शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए और उसमें उच्च शिक्षा के लिए योग्यता और क्षमता दिखाई देनी चाहिए।
- छात्र को विदेश के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में मास्टर्स डिग्री के लिए एडमिशन मिला हो या एडमिशन प्रक्रिया में होना चाहिए।
Atal Bihar Vajpayee Scholarship Eligibility: कैसे करें अप्लाई
- अटल बिहारी वाजपेयी स्कॉलरशिप योजना के लिंक पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पारिवारिक आय से जुड़ी सही जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, मार्कशीट, पहचान पत्र और बैंक डिटेल्स अपलोड करें।
- अब फॉर्म का सही से जांच करें।
- इसके बाद प्रिंट पर क्लिक कर फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
अधिक जानकारी के लिए एक बार अटल बिहारी वाजपेयी स्कॉलरशिप के लिंक पर जाएं। यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
