एजुकेशन

Explained: क्या है सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम, जिससे आसान होगी हायर एजुकेशन की राह

Central Scholarship Scheme:सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम के तहत ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुेएशन के लिए छात्रों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है। हालांकि इसके लिए कुछ पात्रता निर्धारित है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या हैं सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम? सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम के लिए एलिजिबिलिटी? कब भरे जाते हैं सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम के फॉर्म?

Image

Central Scholarship Scheme: यहां जानें क्या है सेंट्रल स्कॉलरशिप स्कीम

Central Scholarship Scheme For College, University Students: क्या आप भी 12वीं के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं? लेकिन आर्थिक तंगी के चलते आपको पीछे हटना पड़ रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत (Central Scholarship Scheme) नहीं है। यहां हम आपके लिए एक खास स्कॉलरशिप स्कीम लेकर (Central Scholarship Scheme 2025) आए हैं। यह मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यहां ग्रेजुएशन के लिए छात्रों को हर साल 12000 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए 20000 रुपये प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाती है।

What Is Central Scholarship Scheme: सेंट्रल स्कॉलरशिप स्कीम क्या है

बता दें यहां हम सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम की बात कर रहे हैं। इस स्कॉलरशिप स्कीम की शुरुआत मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य होनहार व प्रतिभाशाली छात्रों को आर्थिक तंगी के चलते अपनी पढ़ाई ना छोड़नी पड़े। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर आर्थिक सहायता दी जाती है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या है सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम? सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम के लिए कौन आवेदन कर सकता है? यहां आप संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Central Scholarship Scheme Eligibility: सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम के लिए पात्रता

  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में 80% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
  • स्टूडेंट रेगुलर डिग्री कोर्स में एडमिशन लिया होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • किसी अन्य केंद्र सरकार की योजना का लाभ एकसाथ नहीं ले सकते हैं।

Central Scholarship Scheme 2025: इन सभी शर्तों को पूरा करना जरूरी

ध्यान रहे यह स्कॉलरशिप एक बार मिलने के बाद हर साल नवीनीकरण करवाना होता है। इसके लिए छात्र पिछले वर्ष यानी फर्स्ट ईयर में कम से कम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। स्टूडेंट्स की उपस्थिति 75% या उससे ज्यादा होना जरूरी है। साथ ही छात्र पर कॉलेज में किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। यदि कोई छात्र इन सभी शर्तों को नहीं पूरा करते हैं तो स्कॉलरशिप रद्द हो सकती है। छात्र आगे स्कॉलरशिप का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

How To Apply For Central Scholarship Scheme: कैसे कर सकते हैं आवेदन

  1. सबसे पहले NSP की ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Apply For Scholarship लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. यहां अपना फॉर्म पूरा भरें।
  4. मांगे गए सभी शैक्षणिक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  5. अब आवेदन फॉर्म पूरा भरकर सबमिट कर दें।

Central Scholarship Scheme Documents: ये दस्तावेज अनिवार्य

12वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड
बैंक पासबुक की छायाप्रति
बैंक स्टेट की छायाप्रति
आय प्रमाण पत्र
कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
ध्यान रहे इस स्कॉलरशिप के लिए AICTE/UGC/MCI/DCI द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज व विश्वविद्यालयों में नियमित ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/प्रोफेशनल कोर्स (Diploam/Distance Learning) एजुकेशन वाले अभ्यर्थी ही पात्र माने जाएंगे। इसके लिए हर साल अक्टूबर माह में फॉर्म भरे जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें और एक बार अपने स्कूल में संपर्क करें।

हर साल इतने छात्रों को मिलता है लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेंट्रल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत हर साल 82000 छात्रों को लाभ मिलता है, जिसमें 41000 लड़के और 41000 लड़कियां शामिल होती हैं। इस योजना के तहत मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यहां स्कॉलरशिप की राशि डायरेक्ट बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article