Heat Wave Essay, Essay On Heat Wave In Hindi: चिलचिलाती धूप और गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत तमाम राज्य भीषण गर्मी में झुलस (Essay On Heat Wave In Hindi) रहे हैं। यहां लगातार पारा 45 से 47 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ (Essay On Heat Wave In Hindi in hindi) रहे हैं। दिन में लू के थपेड़ों से परेशान लोग रात में उमस (Heat Wave Essay In Hindi) बेहाल हैं। यहां लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। टेम्परेचर के बढ़ते सितम ने लोगों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है।
Heat Wave Essay In Hindi: कितने तापमान को कहते हैं हीटवेव
आईएमडी की एक रिपोर्ट पर नजर डालें तो इस समय राजस्थान भीषण हीटवेव के चपेट में हैं। यहां कई जिलों में पारा 48 डिग्री के पार पहुंचने के कारण रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसे देखते हुए देशभर के लगभग सभी राज्यों के स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दिया गया है। कहा जाता है कि जब किसी क्षेत्र का तापमान औसत से ज्यादा हो जाता है तो उसे हीटवेव या लू कहा जाता है। यहां हम आपके लिए हीटवेव पर 300 शब्दों का निबंध लेकर आए है। जिसके जरिए आप समझ सकते हैं हीट वेव क्या है? हीट वेव कब से कब तक चलती है? हीट वेव से प्रभावित राज्य कौन से हैं? हीट वेव से स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Essay On Heat Wave In Hindi
What Is Heat Wave: क्या होती है हीटवेव
भारतीय मौसम विभाग विज्ञान के मुताबिक, जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लू या हीटवेव की स्थिति बनती है। लेकिन यदि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो इसे खतरनाक लू की श्रेंणी में रखा जाता है।
Essay On Heat Wave
Heat Wave Time In India: हीटवेव की अवधि
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत मौसम विभाग विज्ञान के मुताबिक हीटवेव मुख्यरूप से मार्च से जून तक चलती है। वहीं कुछ दुर्लभ स्थिति में जुलाई में भी गर्म हवाएं लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं।देश में हीटवेव से प्रभावित राज्य
भारत के उत्तर पश्चिमी, मध्य, पूर्व राज्यों में गर्मी का कहर अधिक देखने को मिलता है। हीटवेव से प्रभावित राज्यों की बात करें तो इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तेलंगाना, केरल व कर्नाटक को शामिल किया जाता है। वहीं राजस्थान के कई जिलों में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच जाता है।
Essay On Heat Wave In Hindi
