ESIC Recruitment 2026: स्वास्थ्य और चिकित्सा के फील्ड में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ESIC Recruitment 2026) खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), भुवनेश्वर ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती (ESIC Associate Professor Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 122 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए सेलेक्शन किया जाएगा। यहां आप ईएसआईसी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
ESIC Recruitment 2026 Qualifcation: क्वालिफिकेशन
ईएसआईसी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। टीचिंग फैकल्टी और सीनियर रेजिडेंट के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नियमों के अनुसार संबंधित विषय में मेडिकल डिग्री (MD/MS/DNB) व आवश्यक शिक्षण अनुभव होना चाहिए। वहीं मेडिकल ऑफिसर के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से अनिवार्य इंटर्नशिप के साथ एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
ESIC Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे भरें ईएसआईसी भुवनेश्वर भर्ती 2026 परीक्षा का आवेदन फॉर्म
- सबसे पहले esic.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ESIC Professor, Associate Professor Recruitment 2026 Application Form डाउनलोड करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- इसके बाद फॉर्म को पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर संलग्न करें।
- इसके अलावा ओरिजिनल डेक्यूमेंट्स भी साथ लेकर जाएं।
ESIC Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
ईएसआईसी भुवनेश्वर 2026 के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), नियमित ईएसआई कर्मचारी, महिला उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। इसके अलावा सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। यहां आपको शुल्क का भुगतान ईएसआई फंड खाता संख्या-1 में डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा।
ESIC Recruitment 2026 Documents: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- एमडी/एमएस/डीएनबी की मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- अनुभव प्रमाण पत्र
- मेडिकल रजिस्ट्रेशन अनुभव प्रमाण पत्र
- पासोर्ट साइज फोटोग्राफ
ESIC Professor, Assistant Professor Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
ईएसआईसी भुवनेश्वर 2026 के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सेलेक्शन बोर्ड अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेगा और उसी के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशिल वेबसाइट पर विजिट करें।
ESIC Recruitment 2026 Salary: ईएसआईसी प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर की सैलरी
यहां चयनित उम्मीदवारों के सैलरी की बात करें तो प्रोफेसर के पदों पर सेलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 1,23,100 रुपये सैलरी दी जाएगी। जबकि सह-प्राध्यापक यानी एसोसिएट प्रोफेसर को 78,800, सहायक प्रोफेसर यानी असिस्टेंट प्रोफेसर को 67,700 प्रतिमाह और चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) को 56100 रुपये सैलरी दी जाएगी।
