एजुकेशन

EMRS Teaching, Non Teaching Staff Result 2026 Out: जारी हुआ ईएमआरएस टीचिंग व नॉन टीचिंग परीक्षा का रिजल्ट, ऐस कर सकते हैं चेक

EMRS Teaching, Non Teaching Staff Result 2026 Out: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ने टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

EMRS Teaching, Non Teaching Staff Result 2026: ऐसे चेक करें ईएमआरएस टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

EMRS Teaching, Non Teaching Staff Result 2026 Out: ईएमआरएस टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (EMRS Teaching Staff Result) खबर है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ने टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7267 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें टीजीटी के लिए 3962 पद, पीजीटी के लिए कुल 1460 पद, प्रिंसिपल के लिए 225 पद, हॉस्टल वार्डन के लिए 635 पद, एसए के लिए कुल 228 पद और लैब अटेंडेंट के लिए कुल 146 पद शामिल हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आप जान सकते हैं रिजल्ट कैसे चेक करें।

EMRS Teaching, Non Teaching Staff Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले EMRS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर EMRS Teaching, Non Teaching Staff 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

EMRS Teaching Staff Result: यहां दी गई जानकारी को जांच लें

ध्यान रहे ईएमआरएस 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए रोल नंबर, नाम, माता पिता का नाम व परीक्षा में प्राप्त अकों को अच्छे से चेक कर लें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article