एजुकेशन

Eid E Milad 2025 Tomorrow School Holiday: ईद-उल-मिलाद 5 को है, जानें कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

Eid E Milad 2025 Tomorrow School Holiday: छुट्टियों का इंतजार कर रहे स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खुशखबरी है। 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व है जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाते हैं। भारत में यह एक राजपत्रित अवकाश है। जानें इस अवसर पर किस किस राज्य में स्कूल बंद रहेंगे।

Image

Eid E Milad 2025 school Holiday

Eid E Milad 2025 Tomorrow School Holiday: छुट्टियों का इंतजार कर रहे स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खुशखबरी है। 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व है जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाते हैं। इसे मुहम्मद का जन्मदिन, नबी दिवस या मौलिद के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया भर के मुसलमान इस त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। 2025 में ईद-ए-मिलाद (मौलिद अल-नबी) 4 से 5 सितंबर के बीच मनाई जाएगी। भारत में यह एक राजपत्रित अवकाश है और कई राज्यों में स्कूल कॉलेज इस अवसर पर बंद रहेंगे। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है लेकिन इस बार स्कूल कॉलेज 04 सितंबर को बंद रहेंगे। जानें इस अवसर पर किस किस राज्य में स्कूल बंद रहेंगे।

Eid E Milad 2025 Holiday: ईद की छुट्टी

ईद-ए-मिलाद 2025 में पूरे भारत में एक राजपत्रित सार्वजनिक अवकाश है। अधिकांश राज्यों में इस अवसर पर स्कूलों, प्रतिष्ठानों, सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहता है। आइये जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में ईद-ए-मिलाद 2025 के अवसर पर स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं।

Eid E Milad 2025 Holiday in UP: यूपी में ईद उल मिलाद

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी साल 2025 की छुट्टियों की सूची में ईद उल मिलाद पर अवकाश (Eid E Milad 2025 School Holiday) दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी साल 2025 की छुट्टियों के कैलेंडर को आप यहां क्लिक (UP School Holiday list 2025 pdf) कर देख सकते हैं। इस लिस्ट में 5 सितंबर दिन शुक्रवार को ईद उल मिलाद की छुट्टी रहेगी।

यूनिवर्सिटीज में रहेगा अवकाश

ईद उल मिलाद के अवकाश पर उत्तर प्रदेश की सरकारी यूनिवर्सिटीज में भी अवकाश रहेगा और शिक्षण कार्य नहीं होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वर्ष 2025 के शैक्षिक कैलेंडर में 5 सितंबर को ईद उल मिलाद के अवसर पर अवकाश दिया गया है।

Bihar School Closed on Hazrat Mohammad Sahab Janam Din

बिहार सरकार ने भी 5 सितंबर 2025 को हजरत मोहम्मद साहब जन्मदिन (Hazrat Mohammad Sahab Janam Din) यानी ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

Rajasthan School closed on Barawafat

ईद मिलाद-उन-नबी को बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान सरकार के होली डे कैलेंडर (Rajasthan schools holiday list pdf 2025) में इस अवसर पर 5 सितंबर को अवकाश दिया गया है। राजस्थान सरकार का होली डे कैलेंडर सभी सरकारी विभागों के लिए लागू होता है जिसमें स्कूल भी शामिल हैं।

Eid E Milad 2025 Holiday in Madhya Pradesh

उत्तर प्रदेश और राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश राज्य में भी ईद उल मिलाद के अवसर पर राजपत्रित अवकाश रहता है। एमपी सरकार की शासकीय डायरी में अवकाश दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार की होली डे (MP Govt Holiday list 2025 pdf) लिस्ट यहां देख सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article