E-Pathshala in Rajasthan: माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा को अधिक सुलभ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से राजस्थान में 'ई-पाठशाला' (e-Pathshala) पहल की शुरुआत हो गई है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए यह डिजिटल मंच किसी वरदान से कम है। इसकी मदद से छात्र अब घर बैठे ही अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित यह डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स, और ऑडियो-वीडियो रिसोर्स एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई अच्छे से कर पाएंगे। इस कदम का मुख्य उद्देश्य देश के हर कोने तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बढ़ाना है। इससे दूर-दराज के जिन स्थानों पर स्कूल लंबी दूरी पर है और छात्र वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां भी अब डिजिटल के माध्यम से शिक्षा पहुंच पाएगी।
क्या है कक्षाओं का समय
बता दें कि इस पर कक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई है। कक्षा का समय शाम के 4 बजे से रात 8 बजे कर रखा गया है। छात्र इस दौरान ई-पाठशाला से पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें स्कूल की तरह ही प्रत्येक लाइव क्लास 40 से 45 मिनट तक चलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IBPS Clerk PET Admit Card 2026: आईबीपीएस क्लर्क पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड
किन सब्जेक्ट की होगी लाइव क्लास
ई-पाठशाला में मैथ्स, साइंस, इंग्लिश, सोशल साइंस विषयों की लाइव क्लास का संचालन किया जाएगा। यह न केवल छात्रों को पढ़ाएगी, बल्कि बोर्ड परीक्षा या अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में भी सहायता करेंगी। क्योंकि लाइव के बाद आपको रिकॉर्ड क्लास से भी पढ़ने को मिलेगा। लाइव क्लास में कुछ छूट जाने की स्थिति में आपको परेशानी नहीं होगी क्योंकि आप बाद में रिकॉर्ड क्लास से उसे पूरा कर पाएंगे।
ई-पाठशाला की प्रमुख विशेषताएं
निःशुल्क अध्ययन सामग्री- कक्षा 9 से 12 तक की सभी NCERT पाठ्यपुस्तके (PDF फॉर्मेट में) और पूरक अध्ययन सामग्री पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध हैं।
मल्टीमीडिया लर्निंग - केवल किताबों तक सीमित न रहकर, छात्रों के लिए ऑडियो पाठ, वीडियो लेक्चर और इंटरैक्टिव स्टडी मैटेरियल दिए गए हैं ताकि जटिल से जटिल विषय आसानी से समझ में आ सकें।
द्विभाषी सामग्री (Bilingual Content) - सामग्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराई गई है, जिससे राज्य और सीबीएसई बोर्ड के सभी छात्रों को मदद मिलती है।
शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी उपयोगी - छात्रों के अलावा शिक्षक पढ़ाने के नए तरीकों की जानकारी ले सकते हैं और अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई पर नजर रख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- क्या बिना Proof of Funds के नहीं मिलेगा स्टूडेंट वीजा? जानें कौन से डॉक्यूमेंट्स होते है मान्य
घर बैठे कैसे करें e-Pathshala का उपयोग?
- छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी कक्षा, विषय और भाषा का चयन करके अध्ययन सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं।
- गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से 'e-Pathshala' ऐप डाउनलोड करके छात्र अपने स्मार्टफोन पर कभी भी और कहीं भी पढ़ाई कर सकते हैं।
ई-पाठशाला डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए क्वालिटी एजुकेशन को हर छात्र की पहुंच में ला रही है। विशेष रूप से 9वीं से 12वीं के उन छात्रों के लिए, जो बोर्ड परीक्षाओं और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, यह प्लेटफॉर्म एक बेहद उपयोगी साधन साबित हो रहा है।
