DUSU Election Result 2024: एबीवीपी और एनयूएसआई के बीच कांटे का मुकाबला, नतीजों के लिए करना होगा लंबा इंतजार
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ का चुनाव बीते दिनों यानी 27 सितंबर को संपन्न हो (Delhi University Election Result) चुका है। छात्रों का कहना है कि इस बार एबीवीपी और एनयूएसआई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल (DU Election Result) सकती है। यहां आप दिल्ली युनिवर्सिटी चुनाव के रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
DUSU Election Result 2024: एबीवीपी और एनयूएसआई के बीच कांटे का मुकाबला, नतीजों के लिए करना होगा लंबा इंतजार
पिछले 10 वर्षों से डूसू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी का दबदबा रहा है। बीते वर्ष भी एबीवीपी अध्यक्ष पद सहित तीनों पदों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। जबकि एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। हालांकि इस वर्ष चुनाव अधिक दिलचस्प देखने को मिल सकता है। क्योंकि पहली बार वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है कि एबीवीपी और एनयूएसआई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के रिजल्ट को देखने के लिए लगातार टाइम्स नाउ नवभारत के इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें। यहां आपको सबसे सटीक व सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।
