एजुकेशन

Delhi University Admission 2025: डीयू में UG एडमिशन के लिए सेकेंड राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द करें अप्लाई

Delhi University Admission 2025, DU UG Admission Registration 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्स पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आज यानी 8 जुलाई से दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो (DU UG Admission Registration) चुका है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर (Delhi University Admission) सकते हैं।

Image

Delhi University Admission 2025: डीयू में UG एडमिशन के लिए सेकेंड राउंड रजिस्ट्रेशन शुरू (फोटो: BCCL 2025)

Photo : BCCL

Delhi University Admission 2025, DU UG Admission Registration 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आज यानी 8 जुलाई 2025 से दूसरा चरण शुरू हो (Delhi University Admission) चुका है। सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर अपने कॉलेज व कोर्स का चयन कर (DU UG Admission) सकते हैं। यहां दूसरे चरण के पंजीकरण की अंतिम तारीख 14 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक है।

Delhi University Admission: इस तारीख तक कर सकते हैं फॉर्म में करेक्शन

ध्यान रहे जिन छात्रों ने पहले राउंड एडमिशन प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था वो भी सीएसएएस पोर्टल पर जाकर कॉलेज का चुनाव व कोर्स का चयन कर सकते हैं। वहीं यदि आपके फॉर्म में किसी प्रकार की कोई गलती है तो 11 जुलाई तक इसमें करेक्शन कर सकते हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

DU UG Admission Registration 2025 Apply Online: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Registration वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर अपना पंजीकरण करें।
  • इसके बाद अन्य सभी डिटेल दर्ज कर कॉलेज व कोर्स का चयन करें।
  • अब निर्धारित शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

DU UG Admission Registration: कब जारी होगा सीट अलॉटमेंट लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीट अलॉटमेंट लिस्ट फर्स्ट और सेकेंड राउंड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 15 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे जारी होगा। इसके बाद जिन छात्रों को सीट आवंटित किया गया है उन्हें संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर एमिशन की प्रक्रिया पूरा करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article