एजुकेशन

DU Admissions 2022: यूजी एडिशन से पहले डीयू की सिमुलेटेड रैंक लिस्ट, क्या है इसका महत्व?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:31 AM IST

DU Admission simulated rank list 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से सिमुलेटिड रैंक लिस्ट को जारी किया गया है जिसमें बीते गुरुवार, 13 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की ओर से जमा अंकों और वरीयताओं के आधार पर रैंक निर्धारित होती है। यहां पर इससे जुड़ा विवरण भी चेक कर सकते हैं।

Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रवेश 2022

DU UG Admission 2022 simulated rank list: पहली सीट आवंटन सूची यानी अलॉटमेंट लिस्ट की घोषणा 18 अक्टूबर को होने वाली है लेकिन इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को ग्रेजुएशन कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों की रैंक की एक 'सिमुलेटेड' लिस्ट जारी की है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि इससे उन्हें किसी विशेष कार्यक्रम और कॉलेज में आवंटन की संभावना का आकलन करने में मदद मिलेगी। गुरुवार, 13 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की ओर से जमा किए गए अंकों और वरीयताओं के आधार पर रैंक निर्धारित की जाती है।

सिमुलेटेड रैंक उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर दिखते हैं। यह लिस्ट यूनिवर्सिटी की ओर से प्रवेश प्रक्रिया के पहले (आवेदन पत्र जमा करने) और दूसरे (कॉलेज-पाठ्यक्रम वरीयताओं को भरने) स्टेप्स को बंद करने के एक दिन बाद आती है। विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 2,17,653 उम्मीदवारों ने आवेदन करने के अंतिम दिन गुरुवार तक इसके ग्रेजुएट पाठ्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

इसमें से 1.5 लाख से ज्यादा ने अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम को प्राथमिकता दी है। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, 'दिल्ली विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर एक और फीचर जोड़ा है, जिसमें सिम्युलेटेड रैंक का जिक्र है, जिससे उम्मीदवार अपनी अस्थाई रैंक जान सकेंगे।'

बयान में कहा गया है, 'इस सुविधा के माध्यम से उम्मीदवार किसी विशेष कार्यक्रम और कॉलेज में आवंटन की संभावना का आकलन करने में सक्षम होंगे।' इसके बाद, उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं बदलने के लिए 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक दो दिवसीय विंडो भी मिलेगी।

उम्मीदवार ध्यान दें कि 16 अक्टूबर को वरीयत बदलने की विंडो की समय सीमा तक पहुंचने पर, अंतिम सहेजी गई प्राथमिकताएं स्वतः लॉक हो जाएंगी और ये सीट अलॉटमेंट लिस्ट के निर्धारण का आधार बनेगी। 16 अक्टूबर से पहले इसमें बदलाव कर सकते हैं।

18 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) की पहली लिस्ट की घोषणा करेगा और उम्मीदवारों को आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक तीन दिन का समय दिया जाएगा। कॉलेज 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन सत्यापन यानी वेरिफिकेशन कर सकेंगे।

सीएसएएस आवंटन और प्रवेश के पहले दौर के लिए, उम्मीदवारों की ओर से प्रवेश फीस के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर होगी। पहले दौर में खाली रह गई सीटों के लिए विश्वविद्यालय सीएसएएस आवंटन और प्रवेश का दूसरा दौर खोलेगा।

25 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी खाली सीटों का प्रदर्शन करेगा। फिर छात्रों को 25 से 27 अक्टूबर तक उच्च वरीयताएं फिर से व्यवस्थित करने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट 30 अक्टूबर को घोषित की जाएगी। छात्रों को स्वीकार करने के लिए 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दो दिन की विंडो दी जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article