Education News Today in Hindi: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और स्टेनोग्राफर ग्रेड III भर्ती 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। हालांकि इस खबर में डायरेक्ट लिंक दिया है, जहां से आप एक क्लिक के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते है। बता दें इस नोटिफिकेशन के अनुसार, 256 पदों को भरा जाएगा।
DSSSB Result 2021 को PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें योग्यता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर बताने वाली मेरिट सूची है। यह सूची उन लोगों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ेंगे।
DSSSB Result 2021 how to check
चरण 1: DSSSB Official Website dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर स्थित "Important Information'' में Result" टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: "Result" सेकशन में, बाईं ओर मेनू से "Latest Result" चुनें।
चरण 4: "जेई सिविल, जेई इलेक्ट्रिकल और स्टेनोग्राफर ग्रेड III के लिए DSSSB Result 2021" चुनें।
चरण 5: परिणाम आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ रूप में दिखाई देगा।
चरण 6: पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
विज्ञापन संख्या 02/18 के अनुसार, स्टेनोग्राफर ग्रेड III पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में 256 रिक्तियां शामिल थीं। कई आवेदकों के समूह में से, कुल 207 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए चुना गया है। इसी तरह, विज्ञापन संख्या 02/2017 के तहत DSSSB JE सिविल पद के लिए, जिसमें 33 रिक्तियां थीं, JE सिविल रिक्तियों को भरने के लिए टियर 1 और 2 परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर 28 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चुना गया है।
