एजुकेशन

DRDO Internship 2026: डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, 30000 का मिलेगा स्टाइपेंड, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए डीआरडीओ के DIPAS में पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका है। इस इंटर्नशिप में छात्रों को 30 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Image

DRDO Internship 2026 (Photo Credit AI)

DRDO Internship 2026: अगर आप भी डिफेंस और फिजियोलॉजी में करियर बनाना चाहते हैं और एक अवसर की तलाश में है तो आपके पास डीआरडीओ में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका है। जी हां, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत आने वाले डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज (DIPAS) द्वारा 'पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र हैं तो भारत की इस प्रतिष्ठित रक्षा प्रयोगशाला में काम करने का यह एक शानदार अवसर है। क्योंकि यहां आपको अनुभव के साथ आकर्षक स्टाइपेंड भी मिलेगा। आइए आपको DRDO Internship 2026 Application प्रोसेस, स्टाइपेंड और आवेदन की अंतिम तिथइ के बारे में विस्तार से बताएं।

इंटर्नशिप का स्थान क्या है?

यह इंटर्नशिप DIPAS, दिल्ली और हल्द्वानी स्थित रिसर्च सेल 'DIBER' में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रक्षा अनुसंधान की वास्तविक दुनिया से रूबरू कराना है। चयनित छात्रों को यहां के वैज्ञानिकों और रिसर्च टीमों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें रक्षा मंत्रालय के अधीन अनुसंधान संगठनों की कार्यप्रणाली को समझने और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।

DRDO Internship का पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

DRDO की इस इंटर्नशिप के लिए वर्ष 2026–2027 में B.E./B.Tech या M.E./M.Tech के अंतिम वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त भारतीय कॉलेज में नामांकित होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बता दें कि छात्र का पिछला कोई भी शैक्षणिक बैकलोड (Backlog) नहीं होना चाहिए। अपने संस्थान से एक रेफरल या प्रायोजन पत्र (Sponsorship Letter) प्राप्त करना आवश्यक है।

क्या है DRDO Internship 2026 की चयन प्रक्रिया

बता दें कि डीआरडीओ इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार का चयन मुख्य रूप से उसकी योग्यता और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

किन पदों के लिए है इंटर्नशिप

जानकारी के लिए बता दें कि यह इंटर्नशिप 6 महीने की अवधि के लिए होगी, जो संभावित रूप से 1 जुलाई, 2026 से शुरू होगी। इसमें उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर काम करने के लिए चुना जाएगा।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 2 पद (दिल्ली), 1 पद (हल्द्वानी)

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग: 1 पद (दिल्ली)

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 1 पद (दिल्ली), 1 पद (हल्द्वानी)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 2 पद (हल्द्वानी)

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

डीआरडीओ में इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि इसके बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इंटर्नशिप के लिए कितना मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित इंटर्न्स की पूरी अवधि के लिए कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि दो किश्तों में मिलेगी: पहले 3 महीने पूरे होने पर 15,000 रुपये और बाकी के 15,000 रुपये इंटर्नशिप पूरी होने के बाद दिए जाएंगे। स्टाइपेंड के लिए प्रति माह कम से कम 15 कार्य दिवसों की उपस्थिति अनिवार्य है। बता दें कि इस अवधि के दौरान रहने, खाने, परिवहन और चिकित्सा का खर्च छात्रों को खुद उठाना पड़ेगा।

आवेदन प्रक्रिया

इस इंटर्नशिप में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को कैपिटल लेटर में भरकर उसके साथ आधार कार्ड, कॉलेज आईडी, बोनाफाइड सर्टिफिकेट और मार्कशीट की कॉपी लगानी है। आवेदन पत्र को डाक द्वारा 'द डायरेक्टर, DIPAS, DRDO, लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली - 110054' के पते पर भेजना होगा।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article