DRDO Apprentice Recruitment 2026: सरकारी संस्थान में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपने सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL), तिमारपुर, नई दिल्ली में आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा और नियमानुसार मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा।
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या दोनों के माध्यम से भी चयन किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को सभी सूचनाएं ईमेल के जरिए भेजी जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार के अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। स्टाइपेंड की राशि उम्मीदवार की श्रेणी (आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएट) के अनुसार निर्धारित होगी।
यह भर्ती तीन श्रेणियों में की जा रही है
- आईटीआई अप्रेंटिस
- डिप्लोमा अप्रेंटिस
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस
डिप्लोमा श्रेणी में 41 पद उपलब्ध हैं, जबकि आईटीआई और ग्रेजुएट श्रेणियों में रिक्तियों की संख्या प्रयोगशाला की आवश्यकता के अनुसार तय की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
आईटीआई अभ्यर्थियों को पहले NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, जबकि डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों को NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ एसएसपीएल, नई दिल्ली भेजना होगा। आवेदन 21 अगस्त 2026 तक प्रयोगशाला में पहुंच जाना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
आईटीआई अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में प्रथम श्रेणी से आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), मशीनिस्ट और कारपेंटर जैसे ट्रेड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा या स्नातक डिग्री होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार ने नियमित छात्र के रूप में अपनी योग्यता हाल के वर्षों में पूरी की हो और पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप पूरी न की हो। एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।
