एजुकेशन

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes: छात्र गांठ बांध लें डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की ये बातें, हर एग्जाम में मिलेगी सफलता

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes on Teacher's Day 2024: पांच सितंबर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है। उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक कहा जाता है। डॉ राधाकृष्णन के बताए प्रेरक विचार छात्रों के लिए वरदान हैं। अगर आप हर परीक्षा में सफल होने चाहते हैं तो डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को अपनाएं।

Image

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes on Teacher's Day 2024: पांच सितंबर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है। भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1988 को हुआ था। उनके जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक कहा जाता है। डॉ राधाकृष्णन के बताए प्रेरक विचार छात्रों के लिए वरदान हैं। बचपन से पढ़ाई-लिखाई के शौकीन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शैक्षणिक विचार युवाओं को बेहतरिन करियर देने में आज भी मदद करते हैं। अगर आप हर परीक्षा में सफल होने चाहते हैं तो डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को अपनाएं।

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes in Hindi

"शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। ऐसे में विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंधन करना चाहिए।"

"ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें परिपूर्णता देता है।"

"पुस्तकें वह साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।"

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Career tips in Hindi

"किताब पढ़ना हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी देती है।"

"छात्रों को कल्पनाशील होने के साथ-साथ स्वस्थ और आत्मविश्वासी भी होना चाहिए। यह आचरण उनके लक्ष्य को आसान बना सकते हैं।"

"मनुष्य को सिर्फ तकनीकी दक्षता नही बल्कि आत्मा की महानता प्राप्त करने की भी जरूरत है।"

Dr Sarvepalli Radhakrishnan success tips in Hindi

"शिक्षा का परिणाम एक मुक्त रचनात्मक व्यक्ति होना चाहिए, जो हर परिस्थितियों के विरुद्ध लड़ सके।"

"जब हम ये सोचते हैं कि हम सब कुछ जानते हैं तो हमारा सीखना रुक जाता है।"

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article