एजुकेशन

Teacher's Day Speech in Hindi: शिक्षक दिवस के लिए देखें शॉर्ट और शानदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा हॉल

Teacher's Day 2024 Speech in Hindi: भारत में हर साल 5 सितंबर का दिन देश के तमाम शिक्षकों के नाम होता है। इस दिन को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर के शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस कार्यक्रम में निबंध लेखन, भाषण, GK Quiz जैसी प्रतियोगिताएं भी होती हैं। ऐसे में शिक्षक दिवस 2024 के लिए शॉर्ट और शानदार भाषण यहां देख सकते हैं।

Image

शिक्षक दिवस पर भाषण

Photo : Times Now Digital

Teacher's Day 2024 Speech in Hindi: स्कूल, कॉलेजों समेत कई शिक्षण संस्थानों में 5 सितंबर को शिक्षक दिवास मनाया जाएगा। इस मोके पर शिक्षण संस्थानों में निबंध लेखन, भाषण, GK Quiz जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। अगर आप भी ऐसे किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है। यहां शिक्षक दिवस 2024 के लिए शॉर्ट और शानदार भाषण देख सकते हैं। यहां बताए गए तरीके से अपना भाषण तैयार करेंगे तो पूरी सभा तालियों से गूंज उठेगी।

Why We Celebrate Teachers Day: क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस?

भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक विद्वान, शिक्षक और प्रसिद्ध दार्शनिक भी थे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को तिरुत्तनी में हुआ था। उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस को 5 सितंबर को मनाये जाने का फैसला किया गया है। पहली बार राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था।

Dr S Radhakrishnan Quotes for Students: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचार

"पुस्तकें वो साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।"

"किताब पढना हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची ख़ुशी देता है।"

"सच्चे शिक्षक वे हैं जो हमें अपने लिए सोचने में मदद करते हैं।"

"ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें पूर्णता देता है।"

Teachers Day 2024

शिक्षक दिवस 2024

Speech on Teacher's Day: शिक्षक दिवस पर हिंदी में भाषण

शिक्षक दिवस पर भाषण देने के लिए सबसे पहले डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताना होगा। इस दौरान उन्हें नमन करते हुए अपने भाषण को आगे बढ़ाना चाहिए। अपने भाषण में आप शुरुआत में यह कह सकते हैं कि आज का दिन तमाम शिक्षकों के सम्मान का दिन है। शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हैं। शिक्षकों का सम्मान नित्य कर्म की तरह होना चाहिए। जैसे हम भोजन करते हैं वैसे ही शिक्षकों के प्रति भी आदर भाव मन में हमेशा रहना जरूरी है।

अपने भाषण को और खूबसूरत बनाने के लिए संत कबीरदास का दोहा- गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।- बोल सकते हैं। कबीरदास जी भी कहते हैं कि जब गुरू और भगवान दोनों एक साथ खड़े हों तो पहले गुरू को प्रणान करना चाहिए, क्योंकि वो गुरू ही है जिन्होंने भगवान के महत्व के बारे में हमें बताया है।

अपने भाषण के आखिरी हिस्से में आप यह कह सकते हैं कि सभी लोगों को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेनी चाहिए। वो उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति जैसी कई अहम भूमिका में देश के लिए काम कर चुके हैं। इसके बावजूद भी वो खुद हमेशा एक शिक्षक ही कहते आए हैं। ऐसे महान दार्शनिक और शिक्षाविद से हमें जीवन भर बहुत कुछ सीखने को मिल सकता हैं। अंत में भाषण खत्म करते समय सभी को धन्यवाद कहें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article