एजुकेशन

Delhi University Job Fair 2025: खुशखबरी! दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस दिन लगेगा जॉब फेयर, इस तारीख से करें रजिस्ट्रेशन

Delhi University Job Fair 2025, Delhi University Job Mela 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय का केंद्रीय प्लेसमेंट सेल 8 अक्टूबर को एक जॉब फेयर का आयोजन करने जा (Delhi University Job Fair 2025) रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट placement.du.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर (Delhi University Job Mela) सकते हैं।

Image

Delhi University Job Fair 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस दिन लगेगा जॉब फेय

Delhi University Job Fair 2025, Delhi University Job Mela 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बड़ी (Delhi University Job Fair 2025) खुशखबरी है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 8 अक्टूबर 2025 को जॉब मेला का आगाज होने जा (Delhi University Job Mela) रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय का केंद्रीय प्लेसमेंट सेल 8 अक्टूबर को एक जॉब फेयर का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें छात्रों और हाल ही में ग्रेजुएट हुए स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप और नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट placement.du.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस मेले में देश की कई बड़ी कंपनियां शामिल होंगी। ऐसे में यह स्टूडेंट्स के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है।

Delhi University Job Fair 2025: कहां लगेगा दिल्ली यूनिवर्सिटी का जॉब मेला

बता दें यह जॉब मेला विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल, इनडोर स्टेडियम और गेट नंबर दो पर आयोजित किया जाएगा। यहां आवेदन के लिए 5 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव किया जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकेंगे।

Delhi University Job Fair 2025 Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले placement.du.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Delhi University Job Fair 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।

Delhi University Job Fair 2025: यह जानकारी जरूरी

यहां आपको अपना नाम, कोर्स, मोबाइल नंबर, ईमेल, सोशल कैटेगिरी, कोर्स, जेंडर, कैटेगिरी, कॉलेज, डिपार्टमेंट का नाम, यूनिवर्सिटी एनरॉलमेंट का नंबर, सेमेस्टर, पांसिंग ईयर व सीजीपीए समेत अन्य जानकारी भरना होगा। इसके बाद ही आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा।

Delhi University Job Mela 2025: ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र

ध्यान रहे यहां विश्वविद्यालय में पढ़ रहे अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article