एजुकेशन

Education News: गुजरात की तरह दिल्ली के स्कूलों में अब मिलेगी स्मार्ट शिक्ष, शिक्षा मंत्री आशीष सूद का बड़ा ऐलान

Education News: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली के स्कूलों में भी गुजरात की तरह आधुनिक और तकनीकी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इससे बच्चों को नई तकनीकों की शिक्षा मिलेगी और स्कूलों का स्तर और भी बेहतर होगा।

Image

Education News

Education News: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि राजधानी के स्कूलों में अब गुजरात की तर्ज पर स्मार्ट शिक्षा प्रणाली को लागू किया जाएगा। इससे बच्चों को नई तकनीकों की शिक्षा मिलेगी और स्कूलों का स्तर और भी बेहतर होगा। मंत्री आशीष सूद इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने सूरत शहर के सुमन हाईस्कूल नंबर 6 का दौरा किया, जो सूरत महानगरपालिका द्वारा संचालित है। इस स्कूल में स्मार्ट बोर्ड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, 3D प्रिंटर, ड्रोन और सिक्योरिटी सेंसर जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं।

मंत्री ने स्कूल में छात्रों से बातचीत की और उनके प्रोजेक्ट देखे। उन्होंने कहा कि गुजरात में एक लाख से अधिक स्मार्ट क्लास बन चुके हैं, जबकि दिल्ली अभी इस दिशा में काफी पीछे है। उन्होंने दिल्ली के पुराने शिक्षा मॉडल को असफल बताया और कहा कि अब समय बदलाव का है।

यह दौरा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किया गया ताकि अन्य राज्यों की सफल शिक्षा प्रणाली को समझकर दिल्ली में भी लागू किया जा सके। मंत्री ने कहा कि जल्द ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी तकनीकी शिक्षा के लिए स्मार्ट बोर्ड, AI और रोबोटिक्स जैसी सुविधाएं शुरू होंगी।

Education News.

Education News.

दिल्ली सरकार की यह नई पहल राजधानी के शिक्षा ढांचे में एक बड़ा बदलाव ला सकती है। अगर योजना सफल रही, तो यह दिल्ली को देश में स्मार्ट शिक्षा देने वाले अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा कर सकती है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article