एजुकेशन

Delhi Schools Winter Vacation: दिल्ली में विंटर वेकेशन शुरू, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Faridabad, Gurgaon, Delhi schools Winter Vacation: दिल्ली सरकार ने सर्दियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। साथ ही हरियाणा में भी स्कूलों में विंटर वेकेशन शुरू हो चुके हैं। आइये जानते हैं कि फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित पूरे दिल्ली में स्कूल कब तक बंद रहेंगे।

Image

Delhi schools winter vacation dates

Faridabad, Gurgaon, Delhi schools Winter Vacation: दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अत्यधिक सर्दी की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यही वजह है कि स्कूली छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पारा गिरने के चलते दिल्ली सरकार ने सर्दियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं हरियाणा सरकार पहले ही विंटर वेकेशन घोषित कर चुकी है। आइये जानते हैं कि फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित पूरे दिल्ली में स्कूल कब तक बंद रहेंगे।

Delhi School holiday: दिल्ली में स्कूल बंद

जानकारी के अनुसार, राजधानी के सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरु हो गया। नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। विंटर वेकेशन के दौरान 10वीं व 12वीं के छात्रों को प्री-बोर्ड व मुख्य परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

Haryana Winter Vacation: हरियाणा विंटर वेकेशन

नायब सिंह सैनी सरकार ने हरियाणा में 15 दिन की विंटर वेकेशन की घोषणा की है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद, ग्रुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा प्रदेश में 15 दिन के लिए एक साथ स्कूल बंद होंगे। हरियाणा सरकार ने बाकायदा इसका आदेश जारी कर दिया है।

Rajasthan School Closed: राजस्थान में स्कूल बंद

राजस्थान में सभी सरकारी स्कूल 25 दिसंबर 2024 को ही बंद कर दिए गए हैं। 5 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बाकायदा इसकी घोषणा की थी।

Punjab School Winter Vacation: पंजाब विंटर वेकेशन

पंजाब शिक्षा विभाग ने 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। वहीं, इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक विंटर वेकेशन रहेगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article