एजुकेशन

Delhi School Reopen: बिग अपडेट! कल से खुलेंगे दिल्ली के स्कूल, टाइमिंग में हुआ बदलाव

Delhi School Reopen, School Timing Change Notice: दिल्ली के स्कूलों में विंटर वेकेशन समाप्त हो चुका है। कल यानी 15 जनवरी से राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि कोहरे का कहर देखते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

Image

Delhi School Reopen: कल से खुलेंगे दिल्ली के स्कूल

Delhi School Reopen, School Timing Change Notice: देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश खत्म हो (Delhi School Reopen) रहा है। कल यानी 15 जनवरी से राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को पुन: संचालित (Delhi School Reopen Tomorrow) किया जाएगा। हालांकि ठंड व कोहरे को देखते हुए प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने स्कूल के समय में परिवर्तन किया है। जारी नोटिस के मुताबि सुबह 9 बजे से पहले व शाम 5 बजे के बाद स्कूल नहीं खुलेंगे।

Delhi School Reopen: कल से खुलेंगे स्कूल

बता दें दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से 1 जनवरी को 6 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। वहीं ठंड व कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 6 तक विंटर वेकेशन की डेट 13 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। वहीं अब कल से राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल खुल जाएंगे।

School Reopen News In Hindi: ठंड से राहत के नहीं आसार

रविवार की सुबह दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला। वहीं कुछ जगहों पर दृश्यता शून्य थी। आनंद बिहार आईएसबीटी पर सुबह 4 बजे दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। यह स्थिति कई घंटो तक बनी रही। मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले एक से दो दिन तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article