Delhi Primary School Online Classes: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के विभिन्न प्रयासों के बाद भी यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसली लिया है। दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चलाने का आदेश जारी हुआ है। बीते दो दिनों से दिल्ली-NCR में आसमान में धुंध छाई हुई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशि ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। कई जगहों पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भीषण प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में प्रदूषण को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों को ऑनलाइन चलाने का फैसला लिया गया है।
Delhi School Closed: दिल्ली में स्कूल बंद करने की मांग
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने खतरनाक वायु गुणवत्ता से बच्चों को बचाने के लिए कक्षा 5वीं तक के निजी और सरकारी दोनों स्कूलों को बंद करने की मांग की थी। दिल्ली के स्कूलों ने एहतियात के तौर पर बच्चों के बाहर जाने पर रोक लगा दी थी।

Delhi School Online Notice
दिल्ली मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने पोस्ट शेयर कर बताया कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण, अगले निर्देश तक दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालय ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित हो जाएंगे। बता दें कि एनसीआर के शहरों में एक्यूआई के स्तर में लगातार इजाफा देखा गया।
