Delhi Nursery Admission: दिल्ली में नर्सरी क्लास में बच्चों के एडमिशन की दौड़ जारी है। अभिभावक अपने बच्चों का अच्छे से अच्छे स्कूल में एडमिशन कराने के लिए स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। ढेरों स्कूलों के फॉर्म भी भर रहे हैं। लेकिन बच्चे की उम्र को लेकर भी कंफ्यूजन बनी हुई है। क्योंकि उम्र में की गई एक गलती बच्चों के करियर पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि आवेदन फॉर्म में उम्र को लेकर हुई जरा सी गलती आपका फॉर्म रिजेक्ट करवा सकती है। अगर बच्चों की उम्र 4 साल से अधिक की है तो उसके अनुसार किस क्लास में उनका प्रवेश होना चाहिए उसे लेकर आप में भी कंफ्यूजन है। आइए आपकी इस दुविधा को दूर करें और बताएं कि किस उम्र के बच्चों का कौन सी क्लास के लिए फॉर्म भरा जा सकता है।
4 साल से अधिक उम्र में क्या किया जाए?
अगर आपके बच्ची की उम्र 4 साल एक महीना या 6 महीने हो गई है और नर्सरी क्लास में प्रवेश के लिए फॉर्म भर रहे हैं तो अभी रुक जाएं। क्योंकि नर्सरी क्लास में 4 साल से कम आयु वाले बच्चों का एडमिशन होता है। यदि आपके बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2021 से लेकर 31 मार्च 2022 के बीच हुआ है तो आप नर्सरी के लिए फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन उससे पहले का है तो आप नर्सरी के लिए फॉर्म नहीं भर सकते हैं।
नर्सरी नहीं तो किस क्लास में लें एडमिशन
बता दें कि यदि आपका बच्चा 4 या उससे अधिक उम्र का है तो उसकी उम्र नर्सरी क्लास के लिए ज्यादा है। ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आप बच्चे का एडमिशन केजी क्लास में करवा सकते हैं।
5 साल के बच्चे का किस क्लास में करवाये एडमिशन
यदि आपके बच्चे की आयु 5 वर्ष की है तो ऐसी स्थिति में उसका प्रवेश पहली क्लास में हो सकता है। 5 से 6 साल की आयु के बच्चे पहली क्लास के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्र को लेकर हो सकता है फॉर्म रिजेक्ट
नर्सरी और केजी में प्रवेश के लिए दिल्ली के स्कूलों में मारामारी चल रही है। ऐसे में आपके फार्म में बच्चे की उम्र को लेकर हुई जरी सी गलती आपका फॉर्म रिजेक्ट करवा सकती है। इस गलती से बचने के लिए ही बच्चे की उम्र के अनुसार क्लास का चयन करें और प्रवेश के लिए आवेदन करें।
