एजुकेशन

Army Agniveer Bharti 2026: आज से शुरू हुए अग्निवीर भर्ती के आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Agniveer Bharti 2026: आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सीईई एग्जाम 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू कर दिए गए हैं। भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

Agniveer Bharti 2026

Agniveer Bharti 2026 : भारतीय सेना में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज यानी 3 फरवरी से अग्निवीर भर्ती शुरू हो रही है। पहले ये भर्ती 1 फरवरी को शुरू होने वाली थी मगर इसे स्थगित करते हुए आज से शुरू किया गया है। अग्निवीर भर्ती के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन joinindianarmy.nic.in पर जाकर कराना होगा।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सीईई एग्जाम 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू कर दिए गए हैं। भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पहले जानकारी दी गई थी कि रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी से शुरू होंगे, लेकिन अब सेना ने तारीख बदल दी है। इस बारे में एक नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार सेना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अग्निवीर भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • अग्निवीर GD: 10वीं कक्षा में न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं। प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर पद के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अग्निवीर टेक्निकल: फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश के साथ 12वीं कक्षा पास करना आवश्यक है। कुल 50% अंक और प्रत्येक विषय में 40% अंक आवश्यक हैं।
  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल: किसी भी स्ट्रीम से 12वीं कक्षा में 60% अंक आवश्यक हैं। प्रत्येक विषय में 50% और इंग्लिश और मैथ्स/अकाउंट्स में भी 50% अंक जरूरी हैं। इस पद के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य होगा।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास): सभी विषयों में 33% अंकों के साथ 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास): सभी विषयों में 33% अंकों के साथ 8वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • महिला मिलिट्री पुलिस: 10वीं कक्षा में 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% अंक आवश्यक हैं।
  • इस भर्ती के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस भर्ती अभियान से अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे पदों को भरा जाएगा। इस बार एक बड़ा बदलाव यह है कि उम्मीदवार एक ही एप्लीकेशन फॉर्म से दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article