भारत में सरकारी नौकरी के लिए कितना क्रेज है, इस बात का अंदाजा कोई सरकारी भर्ती निकलते ही लग जाता है। जब ढेरों कैंडिडेट्स गिनी चुनी पोस्ट्स के लिए अप्लाई करते हैं।
मगर क्या आपको पता है कि भारत में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी किस राज्य के लोग करते हैं ? भारत में अलग-अलग राज्यों के लोग सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं, मगर सबसे ज्यादा सरकारी नौकर किस राज्य में हैं ?
भारत में अगर सरकारी नौकरी किसी राज्य में सबसे ज्यादा लोग करते हैं तो वे है- उत्तर प्रदेश। साल 2022 की श्रम विभाजन रिपोर्ट बताती है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोग सरकारी नौकरी करते हैं। यहां केंद्र और राज्य सरकार दोनों जगहों पर लोग नौकरी करते हैं। यूपी में युवा बैंक, एसएससी और रेलवे में सबसे ज्यादा नौकरी करते हैं।
https://eadhiyachan.pariksha.nic.in/ के आंकड़ों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ सालों (लगभग 2017–2025) में उत्तर प्रदेश में 8.5 लाख (850,000) से भी ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।
राजस्थान भी सरकारी नौकरी करने वालों की संख्या में कोई पीछे नहीं है। राज्य में युवा शिक्षक, नर्स, पुलिस, आरएएस, आरपीएससी, आईएएस और भारतीय सेना में नौकरी करते हैं। यहां का झुंझुनू जिला सरकारी नौकरी में सबसे टॉप पर है।
राजस्थान के बाद आता है बिहार का नंबर, जहां पर बैंक, रेलवे और एसएससी से जुड़ी नौकरियों में युवा हैं। बिहार में भी लाखों लोग सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं।
बिहार के बाद केरल और महाराष्ट्र का नंबर आता है। केरल में कृषि विभाग, डॉक्टर और इंजीनियर के पदों पर लोग सरकारी नौकरी पर हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में भी युवा सेना, रेलवे और अलग-अलग राज्य स्तरीय विभागों में लोग हैं।