एजुकेशन

Current Affairs Today: आज का करेंट अफेयर, इन 10 सवालों में से आपके पास कितने जवाब?

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 6, 2023, 07:02 PM IST

Daily Current Affairs in Hindi: किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर की भूमिका बहुत अहम होती है और यहां पर हम कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खास क्विज लेकर आए हैं। यहां पर आप सवाल और उनके जवाब की मदद से अपना टेस्ट ले सकते हैं।

Image

डेली करेंट अफेयर 2023

Photo : iStock

Current Affairs Quiz PDF 2023: करेंट अफेयर्स के अपडेट किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार के लिए बहुत जरूरी होते हैं और इनके क्विज की मदद से अक्सर कैंडिडेट्स अपनी जानकारी को अपडेट और रिफ्रेश करने के साथ-साथ अपना टेस्ट भी ले सकते हैं। यहां हम हालिया क्विज से जुड़े कुछ सवाल आपके लिए लेकर आए हैं जो आपको क्विज के साथ करेंट अफेयर की ताजा जानकारी देने के साथ परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेंगे।

प्रश्न.1- चुनाव आयोग ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को किस राज्य का स्टेट आइकन नियुक्त किया है?

उत्तर - बिहार

प्रश्न.2- सावित्रीबाई फुले की 182 जयंती कब मनाई गई है?

उत्तर - 3 जनवरी

प्रश्न 3- किस देश ने 2023 के पहले 6 महीनों के लिए यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता संभाली है?

उत्तर - स्वीडन

प्रश्न 4- किस राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री सुखाश्रय' सहायता कोष को लॉन्च किया है?

उत्तर - हिमाचल प्रदेश

प्रश्न 5 - रेलवे ने कब तक शुद्ध जीरो कार्बन उत्सर्जन हासिल करने की योजना बनाई है?

उत्तर - 2030

प्रश्न 6 - डीआरडीओ यानी डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट एंड ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने अपना 65वां स्थापना दिवस कब मनाया गया है?

उत्तर - 1 जनवरी

प्रश्न 7- चुनाव आयोग ने किस राज्य में 'मिशन- 929' की शुरुआत की है?

उत्तर - त्रिपुरा

प्रश्न 8 - भारत से कॉफी निर्यात कितने प्रतिशत बढ़कर 4 लाख टन हुआ है?

उत्तर - 02 फीसदी

प्रश्न 9 - सुमित्रा सेन कौन थी, जिनका हाल में 89 साल की उम्र में निधन हुआ है?

उत्तर - प्रसिद्ध गायिका

प्रश्न 10 - किस राज्य में 'भारतीय पुस्तकालय कांग्रेस' उद्घाटन किया गया है?

उत्तर - केरल

ऐसे ही डेली करेंट अफेयर्स और क्विज से जुड़े अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन के साथ जुड़े रहें और यहां पर आकर अपने समसामायिक ज्ञान का परीक्षण भी कर सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article