एजुकेशन

CUSAT CAT Admit Card Download: जारी हुआ कैट परीक्षा एडमिट कार्ड, देखें cusat.ac.in डाउनलोड लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 22, 2023, 10:16 PM IST

CUSAT CAT Admit Card Download: सीयूएसएटी कैट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 2023 हॉल टिकट को आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि यहं दिए गए स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक की मदद से अपने प्रवेश पत्र को ध्यान से चेक करके डाउनलोड कर लें।

Image

CUSAT CAT एडमिट कार्ड 2023

CUSAT CAT Admit Card Download Link Released: सीयूएसएटी यानी कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 के लिए आज, 22 अप्रैल, 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CAT परीक्षा 2023 03 मई 2023 से 06 मई 2023 तक निर्धारित है। उम्मीदवार अपने CUSAT पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से CUSAT CAT 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक- CUSAT CAT Admit Card 2023 Download Direct Link

CUSAT CAT Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड करें कैट का एडमिट कार्ड?

CUSAT की आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जाएं।

अपने प्रोफाइल में लॉग इन करें और एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें

अपने CUSAT CAT प्रवेश पत्र को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।

प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा तिथि और परीक्षा समय का उल्लेख किया जाएगा। मॉक टेस्ट लिंक यूजी पीजी कैंडिडेट्स प्रोफाइल में उपलब्ध है। पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

सीयूएसएटी कैट यूजी, पीजी परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। जिन लोगों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें CUSAT CAT एडमिट कार्ड 2023 में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय और व्यक्तिगत विवरण की जांच करनी होगी। विसंगतियों के मामले में, आवेदकों को गलती को सुधारने के लिए तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना होगा। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपने प्रवेश पत्र को चेक कर लें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article