एजुकेशन

किस देश में हुआ था सबसे पहले ओलंपिक, कैसे हुई इसकी शुरुआत?

Current Affairs 2026: ओलंपिक गेम्स 2026 की शुरुआत 6 फरवरी को हुई थी। 22 फरवरी को इसका समापन होना है। लेकिन ओलंपिक गेम्स में दिलचस्पी लेने वाले कितने छात्र इसके इतिहास के बारे में जानते हैं। आइए आज आपको ओलंपिक गेम्स की शुरुआत और इतिहास के बारे में बताएं।

Image

किस देश में हुआ था सबसे पहले ओलंपिक, कैसे हुई इसकी शुरुआत?

Current Affairs 2026: ओलंपिक खेल केवल एक कॉम्पटीशन नहीं है। यह सहयोग, प्रतिस्पर्धा और उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व करता है। हर चार साल में आयोजित होने वाला ओलंपिक गेम का इतिहास नया नहीं है, बल्कि कई सालों पुराना है। आज से युग में चल रहे ओलंपिक गेम को आधुनिक ओलंपिक कहा जाता है, जिसकी शुरुआत 1896 में हुई थी। लेकिन बता दें कि ओलंपिक का इतिहास इससे भी अधिक पुराना है। 6 फरवरी 2026 में ओलंपिक विंटर गेम्स की शुरुआत हो गई है, जो 22 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस बीच जिन छात्रों को ओलंपिक गेम्स आदि देखने में दिलचस्पी है, उन्हें इसके बारे में बता होना भी आवश्यक है। आइए आपको आज ओलंपिक गेम्स की शुरुआत के बारे में विस्तार में बताएं।

कब हुई थी ओलंपिक गेम्स की शुरुआत?

ओलंपिक गेम्स की शुरुआत प्राचीन यूनानियों द्वारा 776 ईसा पूर्व ओलंपिया शहर (दक्षिण-पश्चिम ग्रीस) में की गई थी। देवता ज्यूस के सम्मान में इस खेल की शुरुआत की गई थी, और तब से ही यह चला आ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस खेल का आयोजन हर 4 साल में एक बार किया जाता था। इस प्रकार यह 12 शताब्दियों तक चला। लेकिन 393 ईस्वी में सम्राट थियोडोसियस प्रथम ने इसे समाप्त कर दिया।

आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत कैसे हुई?

समय के साथ ओलंपिक खेलों का प्रचलन धीरे-धीरे कम होने लगा। बताया जाता है कि करीब 1 हजार साल बाद इस गेम का पुनुरुद्धार बैरन पियरे डी कुबर्टिन द्वारा ओलंपिक खेलों की भावना को एक बार फिर पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया। जिसके बाद 1896 में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। बैरन पियरे डी कुबर्टिन ने का मानना था कि खेलों से अंतरराष्ट्रीय शांति और देशों के बीच आपसी समझ की भावना बढ़ेगी।

आधुनिक ओलंपिक खेल का पहला होस्टिंग देश

ओलंपिक खेलों की पुनः शुरुआत के बाद इसका पहला आयोजन ग्रीस के एथेंस शहर में किया गया। 1500 से वर्षों से नहीं खेले गए ओलंपिक गेम्स को पुनर्जीवित किया गया।

आधुनिक ओलंपिक में कई खेलों को किया गया शामिल

आधुनिक ओलंपिक गेम्स में परंपरा, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना लेगा, जिसमें विभिन्न खेलों जैसे जिम्नास्टिक, कुश्ती, तैराकी, एथलेटिक दौड़ आदि को शामिल किया गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article