एजुकेशन

Current Affairs Today: क्या है 'उत्तराखंड युवा महोत्सव'? एसएससी की किस परीक्षा में पूछा जा सकता है सवाल

Current Affairs 2024 in Hindi, Uttarakhand Yuva Mahotsav: बता दें उत्तराखंड के गठन के 24 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, इसीलिए 'उत्तराखंड युवा महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। जानें प्रतियोगी परीक्षा के लिए क्यों है जरूरी

Image

उत्तराखंड युवा महोत्सव

Current Affairs 2024 in Hindi, Uttarakhand Yuva Mahotsav : 'उत्तराखंड युवा महोत्सव क्या है' 'उत्तराखंड युवा महोत्सव कब से कब तक आयोजित किया जा रहा है।' 'उत्तराखंड युवा महोत्सव क्यों आयोजित किया जाता है', जानें प्रतियोगी परीक्षा के लिए क्यों जरूरी है यह सवाल।

उत्तराखंड के गठन के 24 वर्ष पूरे, Uttarakhand Formation

बता दें, उत्तराखंड के गठन के 24 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और प्रदेश अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। ऐसे में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में चार दिवसीय 'उत्तराखंड युवा महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी विभाग द्वारा पूरी कर ली गई है।

Uttarakhand Youth Festival

इसको लेकर प्रदेश की युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूरे होने पर विशेष तौर पर आयोजन को भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में उत्तराखंड की संस्कृति और सांस्कृतिक विरासतों को दिखाने और उनको संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

उत्तराखंड युवा महोत्सव कब से शुरू होगा, Uttarakhand Youth Festival Date

इस कार्यक्रम का शुभारंभ 10 नवंबर को सांयकालीन संध्या पांडवास की प्रस्तुति से होगा। जबकि, 11 नवंबर को इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होनी है और इसके बाद उत्तराखंड की विभिन्न प्रतिभाओं के द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

14 नवंबर को है बाल दिवस, Children Day Date

उन्होंने प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम 9 नवंबर की शाम से प्रारंभ हो जाएगा और 14 नवंबर को बाल दिवस तक जारी रहेगा। इस महोत्सव का आयोजन देहरादून के परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 नवंबर की शाम को इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

उत्तराखंड युवा महोत्सव की थीम, Uttarakhand Youth Festival theme

इस युवा महोत्सव की थीम 'इनोवेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस' है। इसमें विज्ञान प्रदर्शनी के साथ कई तरह के उत्पादों की भी प्रदर्शनी को देखने का मौका मिलेगा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article