एजुकेशन

CUET UG Result 2023 Today: आज इस समय सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2023, 11:43 AM IST

CUET UG Result 2023 Today: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज यानी 15 जुलाई को किसी भी वक्त सीयूईटी यूजी के परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

CUET UG Result 2023 Today: यहां चेक करें सीयूईटी यूजी का रिजल्ट

CUET UG Result 2023 Today: CUET UG के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 15 जुलाई 2023 को किसी भी वक्त यूजी का रिजल्ट जारी कर (CUET UG Result) सकता है। बीते दिन यूजीसी के चेयरमैन ट्वीट कर छात्रों को सूचित किया था कि, यूजी के परिणाम 15 जुलाई 2023 को जारी (CUET UG Result 2023) किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

उम्मीद है कि, रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं मई से जून के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि परीक्षा में केवल 14 लाख छात्र ही शामिल हो पाए थे। वहीं अब अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप चेक कर सकेंगे।

CUET UG Result 2023: यहां करें चेक

  1. cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CUET UG Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

एनटीए रिजल्ट जारी करने के साथ फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

CUET UG Final Answer Key: डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां CUET UG Final Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Result: यूजी कोर्सेज में दाखिला

बता दें सीयूईटी यूजी परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन राज्य व केंद्र सराकर के सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए किया जाएगा। ध्यान रहे यदि आप इस परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं, तो आप यूजी कोर्स में दाखिले के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article